अमर उजाला
Sun, 22 December 2024
अमरूद के पत्ते चबाना या इसकी चाय पीने से स्वास्थ्य को कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।
अमरूद के पत्तों की चाय ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह इंसुलिन प्रतिरोध को सुधारती है।
इन पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन को स्वस्थ रखते हैं। यह पेट दर्द और एसिडिटी दूर करने में मदद करता है।
अमरूद के पत्तों की चाय कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
इसके पत्तो में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
तनाव और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को कम करने के लिए भी ये आपके लिए लाभकारी है।
सर्दियों में इस सब्जी का जूस पिएं, आंखों की रोशनी रहेगी चकाचक