हम क्या चीजें खाते-पीते हैं इसका सेहत पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसी चीजें ज्यादा खाने की सलाह देते हैं जिससे आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके। जब बात बच्चों की सेहत की हो तो ये और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
बच्चे जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसका असर सीधे उनके विकास, हड्डियों की सेहत, दांतों और पाचन तंत्र पर पड़ता है। यही वजह है कि पांच साल से कम उम्र में खाने-पीने की चीजों को लेकर सावधानी और भी जरूरी हो जाती है।
कई चीजें वयस्कों के लिए सामान्य हो सकती हैं, लेकिन छोटे बच्चों के लिए वही खाना दम घुटने, पेट खराब होने, दांतों की समस्या बढ़ाने वाला बन सकता है। ऐसी चीजें जो बहुत सख्त, गोल, चिपचिपी या छोटे आकार की हों, ये 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जोखिमों को और भी बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
आइए जानते हैं कि बच्चों के खान-पान को लेकर क्या सावधानियां बहुत जरूरी हैं?