फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्दी डाइट: फल खाना बेहतर या जूस पीना, किससे मिलता है शरीर को ज्यादा फायदा? यहां जानिए

Wed, 30 Sep 2026 07:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साबुत फल में फाइबर मौजूद रहता है, इसलिए इसे जूस की तुलना में बेहतर विकल्प माना जाता है। 100 प्रतिशत रियल के नाम से   जूस में भी प्राकृतिक चीनी होती है, जबकि कई पैक्ड फ्रूट ड्रिंक में अतिरिक्त चीनी हो सकती है। लेबल जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
1 of 3
फल या जूस? - फोटो : Amarujala.com/AI
जब भी बात हेल्दी खान-पान की होती है तो डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है। फलों से शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो जाते हैं। अब ऐसे में सवाल ये है कि फल खाएं या फलों के जूस का सेवन करें? कौन सा ज्यादा लाभकारी है?

आहार विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकतम लाभ पाने के लिए साबुत फल खाना सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। जब वही फल गिलास में जूस बनकर पहुंचता है, तो उसका असर पूरी तरह वैसा नहीं रहता। जूस में फल के कुछ पोषक तत्व जरूर हो सकते हैं, लेकिन साबुत फल खाने से मिलने वाला फाइबर काफी हद तक कम हो जाता है। 

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के विशेषज्ञ बच्चों को फलों की जगह, साबुत फल खिलाने की सलाह देते हैं। बाजार में 100% ताजा फलों के जूस नाम से पैकेट वाले जूस भी बिकते हैं, ये सबसे ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं क्योंकि इनमें चीनी और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा अधिक होती है।
विज्ञापन

2 of 3
साबुत फल ज्यादा फायदेमंद - फोटो : Freepik.com
फाइबर चाहिए तो साबुत फल

संतरा, सेब, अमरूद या दूसरे फलों को साबुत खाने से फाइबर का की मात्रा अधिक मिलती है। जूस निकालने की प्रक्रिया में फाइबर काफी कम हो जाता है। यही वजह है कि विशेषज्ञ साबुत फल को प्राथमिकता देते हैं। जूस की तुलना में साबुत फल खाने में ज्यादा समय लगता है और वह पेट भरने में भी ज्यादा मदद कर सकता है।
 
  • यह समझना जरूरी है कि 100 प्रतिशत रियल जूस के नाम से मिलने वाले पैक्ड जूस में चीनी ज्यादा होती है। समस्या तब बढ़ जाती है जब आप साबुत फलों की जगह जूस ज्यादा पीते हैं।
  • अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के मुताबिक एक से तीन साल के बच्चों के लिए फलों का पैक्ड जूस बिल्कुल भी नहीं दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
फलों के जूस को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Freepik.com
पैक्ड जूस के इन खतरों को भी जानिए
 
  • बाजार में मिलने वाला हर 'फ्रूट जूस' 100 प्रतिशत जूस नहीं होता। इनमें अतिरिक्त चीनी और मिठास के अलावा जूस को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए प्रिजर्वेटिव्स भी मिलाया जाता है। इसलिए बाजार से जूस लेते समय पैकेट पर लिखे पोषण लेबल और सामग्री की सूची जरूरी देखें।


दांतों के लिए भी ज्यादा जूस ठीक नहीं

मीठे पेय या फिर पैक्ड जूस को लंबे समय तक थोड़ा-थोड़ा पीते रहने से दांतों पर शुगर का संपर्क बढ़ता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार जूस को लगातार घूंट-घूंट करके पीना दांतों की सड़न का खतरा बढ़ा सकता है। जूस में मौजूद चीनी की मात्रा लंबे समय में शरीर में कैलोरी को भी बढ़ाने वाली हो सकती है, जिससे मोटापा और डायबिटीज का खतरा भी हो सकता है जिसे लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें