फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: शैंपू से लेकर डियो तक, 100 से अधिक घरेलू उत्पादों में पाए गए हानिकारक रसायन, इससे गंभीर रोगों का जोखिम

Sun, 28 May 2023 08:04 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कई घरेलू उत्पादों में हानिकारक रसायन पाए गए - फोटो : iStock
क्या हम दैनिक उपयोग के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं वह हमारी सेहत के लिए सही हैं? यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने लोगों को आगाह किया है कि रोजमर्रा के दर्जनों उत्पादों में ऐसे खतरनाक रसायन पाए गए हैं जो सेहत के लिए गंभीर समस्याकारक हो सकते हैं।

शैंपू से लेकर डिटर्जेंट, लोशन, परफ्यूम और डिशवॉशिंग साबुनों की जांच में ऐसे हानिकारक तत्वों की मौजूदगी का पता चला है जो शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचा सकते है, कुछ रसायन तो इतने खतरनाक हैं कि इनसे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के विकसित होने का खतरा भी हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रसायनों के उपयोग से उत्पादों की लाइफ बढ़ जाती है, इस छोटे से लाभ के चक्कर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हम सभी रोजाना इन चीजों का उपयोग करते हैं पर इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता है। पर अध्ययन के निष्कर्षों में पाया गया है कि अगर समय रहते हमने सावधानी नहीं बरती और रसायनिक चीजों का इस्तेमाल जारी रहा तो यह भविष्य में समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
शैम्पू, लोशन, साबुन में हो सकते हैं रसायन - फोटो : Pixabay
दैनिक उत्पादों में हो सकते हैं रसायन

जर्नल एनवायरमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित इस अध्ययन के मुताबिक घरों और कार्यस्थलों में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले 100 से अधिक उत्पादों में हानिकारक रसायन पाए गए हैं। ये रसायन काफी खतरनाक हो सकते हैं, इससे  कैंसर से लेकर और प्रजनन और विकास संबंधी समस्याओं का जोखिम हो सकता है।

नेल पॉलिश, शैम्पू, लोशन, साबुन, क्लीनर, कपड़े धोने का डिटर्जेंट और डिशवॉशिंग जैसे तमाम उत्पादों में इसकी पुष्टि की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
अध्ययन में सामने आई कई रोचक बातें - फोटो : Pixels
अध्ययन में क्या पता चला?

शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए कैलिफोर्निया के दो डेटाबेसों को क्रॉस-चेक किया। पहले में वो उत्पाद थे जिनमें वोलाटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स (वीओसी) की मात्रा थी।  ये ऐसे रसायन होते हैं जो गैस में बदलकर आसानी से हवा में चले जाते हैं। दूसरी सूची के उत्पादों में ऐसे रसायन थे जो कैंसर या प्रजनन-विकासात्मक समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

105 घरेलू उत्पादों पर किए गए इस परीक्षण में 65 में वीओसी और 33 में कैंसरकारक रसायनों की पुष्टि की। इसके अलावा कुछ उत्पादों में एक से अधिक रसायन भी पाए गए।

4 of 5
फ्रेग्नेंस वाली चीजों में हो सकते हैं कई रसायन - फोटो : istock
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

एनवाईयू लैंगोन हेल्थ के प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता कुरुन्थाचलम कन्नन कहते हैं, हमारे द्वारा दैनिक रूप से उपयोग किए जाने वाले लगभग हर उत्पाद में वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों को पाया गया है। विशेषकर पर्सनल केयर प्रोडेक्ट्स और सौंदर्य प्रसाधनों में ऐसे रसायनों की अधिक पुष्टि की गई है। इस तरह के उत्पाद गंभीर समस्याकारक हो सकते हैं।

शोधकर्ताओं का कहना है कि कई रसायनों को मुख्यरूप से सुगंध के लिए के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, ऐसे में फ्रेग्नेंस फ्री उत्पाद का इस्तेमाल बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डियोड्रेंट्स भी हो सकते हैं हानिकारक - फोटो : istock
डियोड्रेंट और सन केयर प्रोडक्टस में भी रसायनों की पुष्टि

इससे पहले के कई अध्ययनों में इस बात को लेकर चिंता जताई गई थी कि ज्यादातर डियोड्रेंट और परफ्यूम्स में कुछ हानिकारक रसायन हो सकते हैं जिससे त्वचा संबंधी समस्याओं का जोखिम रहता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि इनमें  एल्युमीनियम और जिंक साल्ट होते हैं जो और पसीने की गंध को छिपाने के लिए खुशबू देते हैं। इनसे पसीने की नलिकाओं को बंद होने का खतरा रहता है।

इसी तरह से कई सन-केयर प्रोडक्ट्स में बेंजीन रसायन की पुष्टि की गई है, जिसके कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे बचाव के लिए उत्पादों को खरीदते समय उसके लेवल की जांच जरूर करें।
 
----------------
स्रोत और संदर्भ
Identifying Toxic Consumer Products: A Novel Data Set Reveals Air Emissions of Potent Carcinogens, Reproductive Toxicants, and Developmental Toxicants

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें