ये कहावत तो आपने भी जरूर सुनी होगी, ‘एन एप्पल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे’। यानी हर दिन एक सेब खाने से आप डॉक्टर के चक्कर से यानी कई सारी बीमारियों से दूर रहते हैं। कैल्शियम, फाइबर समेत कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर सेब का सेवन करने से आप सेहतमंद रहते हैं। इसके साथ ही यह आपकी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त बनाए रखता है। पाचन क्रिया के दुरुस्त रहने का मतलब है कि आपका शरीर कई तरह की बीमारियों से बचा रहेगा और आप खुद को तरोताजा और स्वस्थ महसूस करेंगे। सेब का नियमित सेवन करने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। तो आइए बात करते हैं सेब खाने के फायदों के बारे में: