डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by
Dr. Parvesh Malik
कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को चिंता में डाल रखा है और अब ये चिंता इसलिए भी बढ़ रही है, क्योंकि महाराष्ट्र में रोजाना मिलने वाले कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस खबर के सामने आने के बाद हर किसी को कोरोना का डर सता रहा है। बात बीते दिन बुधवार 25 अगस्त की करें, तो इस दिन राज्य में कोरोना के कुल 5 हजार 31 ममाले सामने आए। इसमें से 216 लोगों की जान चली गई। वहीं, 21 अगस्त से पहले तक दैनिक मामले पांच हजार से कम आ रहे थे, तो वहीं अब इनमें बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, मायानगरी मुंबई में बीते 24 घंटे में 342 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और इसमें से चार लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। ऐसे में जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि खुद को और दूसरों को संक्रमित होने से रोका जा सके। तो चलिए जानते हैं हमारी कौन सी गलतियां हमें संक्रमित कर सकती हैं।