भारत में कोविड टीकाकरण
- फोटो : istock
भारत में 79% लोगों ने ली कोविड वैक्सीन
भारत में कोविड वैक्सीनेशन पर नजर डालें तो पता चलता है कि टीकाकरण अभियान के दौरान भारत में दी गई 220 करोड़ खुराकों में से 79% से अधिक कोविशील्ड की थीं। सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि वैक्सीनेशन के कारण देश में टीटीएस के 36 ज्ञात मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई थी। टीटीएस के लगभग सभी मामले 2021 से संबंधित हैं, जो भारत में टीकाकरण का पहला वर्ष था।
7 मई, 2024 तक भारत में लोगों को टीके की 220 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। देश में जो टीके दिए गए हैं उनमें कोविशील्ड, कोवैक्सिन, स्पुतनिक वी, जेमकोवैक, कॉर्बेवैक्स, कोवोवैक्स और इनकोवैक शामिल हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 174 करोड़ से ज्यादा टीके के डोज कोविशील्ड के लगे हैं। दूसरे स्थान पर कोवैक्सिन है जिसके 36.39 करोड़ से ज्यादा टीके के डोज के लगे हैं। तीसरे स्थान पर कॉर्बेवैक्स है, जिसके 7.38 करोड़ से ज्यादा टीके के डोज के लगे हैं।