चीन के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया था कि चीन की सरकार कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में काम करने वालों को जुलाई से वो कोरोना वैक्सीन दे रही है, जिस पर अभी पूरी तरह से मुहर नहीं लगी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के विज्ञान और तकनीक केंद्र के प्रमुख चेंग चोंगेई ने सरकारी मीडिया संस्था सीसीटीवी से रविवार को कहा था कि सरकार ने सार्स-कोवी-2 वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों और सीमा पर तैनात अधिकारियों को 'आपातकालीन इस्तेमाल' के तौर पर देने की अनुमति दी थी।
चेंग वैक्सीन विकसित करने वाले टास्कफोर्स का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बाताया कि सात दिनों से चीन में कोई भी स्थानीय संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। सीमा पर काम करने वालों के साथ माना जाता है कि जोखिम ज्यादा है। चीन में यह क्लीनिकल ट्रायल के बाहर वैक्सीन इस्तेमाल करने का यह पहला ऐसा मामला है जिसकी पुष्टि हुई है।