फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: कोविड के नए वैरिएंट के लक्षण, जानिए कितना खतरनाक है जेएन.1

Sat, 23 Dec 2023 10:22 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना के जेएन.1 वैरिएंट से जुड़ी प्रमुख बातें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala graphics
Covid 19 Variants jn 1 Symptoms: कोविड 19 के मामले तेजी से देश में बढ़ रहे हैं। जहां दुनियाभर में कोरोना महामारी के 70 करोड़ से अधिक मामले रिपोर्ट किए किए जा चुके हैं। संक्रमित मरीजों में कोविड 19 के नए वैरिएंट जेएन.1 का पता चला है, जिससे लगभग सात हजार से अधिक मरीज पीड़ित हैं। भारत में भी जेएन.1 वैरिएंट के कई मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण के दैनिक मामलों में भी बढ़ोतरी की खबर है। आइए जानते हैं कि नया सब-वैरिएंट कितना चिंताजनक है, और इसके लक्षण व बचाव के उपाय क्या हैं?
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना के जेएन.1 वैरिएंट से जुड़ी प्रमुख बातें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala graphics
नया कोरोना वैरिएंट कितना खतरनाक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सब-वैरिएंट ओमिक्रॉन के BA.2.86 वैरिएंट का ही रूप है, इसके स्पाइक प्रोटीन में एक अतिरिक्त म्यूटेशन नोट किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
लक्षण - फोटो : istock
जेएन.1 वैरिएंट के लक्षण

सीडीसी के मुताबिक जेएन.1 के कारण लोगों में खांसी, सांस की तकलीफ या सांस लेने में कठिनाई, थकान, मांसपेशियों-शरीर में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, नाक बंद या नाक बहने जैसी समस्या देखी जा रही है।

4 of 5
कोरोना जांच - फोटो : ANI
जेएन.1 से बचाव के उपाय
 
  • कोविड 19 महामारी के दौरान अपनाएं जाने वाले सभी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें
  • मास्क पहनकर ही घर से निकलें।
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों, व शादी पार्टी में जाने से बचें। 
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Covid 19 In India - फोटो : Amar Ujala
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें