फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 Risk in Children: नए वैरिएंट्स से बच्चों में भी बढ़ा खतरा, वैक्सीन के साथ ये उपाय देंगे सुरक्षा

Sat, 07 Jan 2023 07:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
बच्चों में कोरोना का खतरा (सांकेतिक) - फोटो : istock
पिछले तीन साल से अधिक समय से वैश्विक स्तर पर जारी कोरोना महामारी ने लगभग सभी उम्र के लोगों को अपना शिकार बनाया है। पिछले एक महीने से चीन सहित दुनिया के कई अन्य हिस्सों में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट्स के कारण संक्रमण बढ़ा है। इन नए और म्यूटेटेड वैरिएंट्स की प्रकृति काफी चिंता बढ़ाने वाली है। शोधकर्ताओं ने पाया कि ये शरीर में वैक्सीन और प्राकृतिक संक्रमण से बनी प्रतिरक्षा  को भी आसानी से चकमा देकर लोगों को संक्रमित कर रहे हैं।

इस तरह के जोखिम को देखते हुए सभी लोगों को गंभीरता से लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहने की सलाह दी जाती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
कोरोना संक्रमण का बढ़ता खतरा - फोटो : Pixabay

बच्चों में संक्रमण का खतरा

सार्स-सीओवी-2 वायरस के कारण होने वाले संक्रमण के रिकॉर्ड देखें तो पता चलता है कि वायरस, बच्चों के लिए ज्यादा गंभीर रोग का कारण नहीं बनता है। हालांकि कुछ स्थितियों में इसके कारण बच्चों में भी गंभीर जटिलताओं का खतरा हो सकता है।

हालिया अध्ययनों में पाया गया है कि ओमिक्रॉन के म्यटेटेड वैरिएंट्स कुछ स्थितियों में बच्चों में भी संक्रमण और गंभीर रोगों का जोखिम बढ़ाने वाले हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि कोरोना के खतरे से बच्चों को किस प्रकार से सुरक्षित रखा जा सकता है?
विज्ञापन

3 of 8
बच्चों में कोरोना संक्रमण का जोखिम - फोटो : iStock
जापान: बच्चों में रिपोर्ट की गई अधिक मृत्युदर

जापान से दिसंबर 2022 में आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां ओमिक्रॉन वैरिएंट्स के कारण बच्चों में संक्रमण और मृ्त्यु का जोखिम देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 के अंत में 20 वर्ष से कम आयु में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या मात्र तीन थी, हालांकि 2022 के पहले आठ महीनों में यह आंकड़ा बढ़कर 41 हो गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना था कि बच्चों के साथ खतरा उन लोगों के लिए भी बना हुआ है जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है या फिर वैक्सीनेशन नहीं हुआ है।

इससे इतर कोरोना के ज्यादातर अध्ययन बताते रहे हैं बच्चों में संक्रमण और गंभीर रोग का जोखिम कम होता है, हालांकि इनसे प्रसार बढ़ने का जोखिम जरूर हो सकता है। इस खतरे को देखते हुए बच्चों के लिए भी सुरक्षा के उपाय बहुत आवश्यक हैं।

4 of 8
बच्चों के लिए जरूरी है वैक्सीनेशन - फोटो : Pixabay
बच्चों के लिए वैक्सीन

कोरोना के बढ़ते वैश्विक जोखिम से बचाव के लिए भारत सहित दुनिया के कई देशों में बच्चों के लिए भी वैक्सीनेशन की दर बढ़ाई गई है। भारत में 12 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीके उपलब्ध हैं। कोविन वेबसाइट के अनुसार12 साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स, कोर्बीवैक्स और कोवाक्सिन के टीके उपलब्ध हैं। दो डोज वाली ये वैक्सीन कोरोना संक्रमण और इसके कारण होने वाले गंभीर रोग के जोखिम से बचाने में मददगार हैं। संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं।

टीकाकरण के साथ नियमित रूप से कोरोना से बचाव के उपाय करते रहना भी आवश्यक है।
विज्ञापन

5 of 8
हाथों की स्वच्छता जरूरी - फोटो : iStock
हाथों की स्वच्छता जरूरी

बार-बार साबुन और पानी से कम से कम 30 सेकेंड तक हाथ धोकर या अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करके कोरोना के संक्रमण से बचाव और रोग के खतरे से सुरक्षित रहा जा सकता है। सभी माता-पिता बच्चों को इस बारे में जरूर बताएं। सुनिश्चित करें कि खांसने-छींकने या दरवाज़े के हैंडल जैसी वस्तुओं को छूने के बाद बच्चे हाथ जरूर धोएं। बार-बार मुंह-नाक छूने से रोकें।
विज्ञापन

6 of 8
बच्चों को कोरोना से कैसे बचाएं - फोटो : iStock
मास्क बहुत आवश्यक

कोरोना से बचाव के लिए मास्क सभी लोगों के लिए जरूरी है, बच्चों को भी भीड़-भाड़ या स्कूल में मास्क लगाकर रखने के फायदों के बारे में जरूर समझाएं। सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा मास्क सही ढंग से पहनता है। मास्क का इस्तेमाल करके बच्चों को संक्रमण के जोखिम से बचाने में मदद मिल सकती है। इसे नियमित आदत का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन

7 of 8
संक्रमण से बचाव के उपाय - फोटो : Pixabay
सोशल डिस्टेंसिंग की आदत

निकट संपर्क के कारण वायरस के संक्रमण का जोखिम अधिक होता है, इससे बचाव के लिए बच्चों में भी सोशल डिस्टेंसिंग की आदत बनाएं। अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से बच्चों को न ले जाएं। ऐसा करके संक्रमण के प्रसार को कम करने और बच्चों को संक्रमण के जोखिम से बचाने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन

8 of 8
बच्चों के लिए स्वस्थ पोषण जरूरी - फोटो : iStock
स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम

कोरोना से बचाव के लिए इम्युनिटी मजबूत होना आवश्यक है। इसके लिए बच्चों की आहार पौष्टिकता का विशेष ध्यान रखें। विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर आहार दें, जंक फूड्स से दूरी बनवाएं। सुनिश्चित करें कि बच्चा नियमित रूप से योग-व्यायाम करे। ऐसे उपाय प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक हैं। 



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें