बच्चों में मधुमेह के लक्षणों पर ध्यान दें।
- फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
टाइप-1 डायबिटीज चैरिटी जेडीआरएफयूके की नीति निदेशक हिलेरी नाथन कहती हैं, यह शोध दुनियाभर में बच्चों में बढ़े डायबिटीज के जोखिमों को लेकर अलर्ट करता है। बच्चों में मधुमेह के लक्षणों पर ध्यान दें। थकान, अधिक प्यास लगने, बार-बार पेशाब जाने की आवश्यकता और वजन कम होना अगर आप भी बच्चे में नोटिस कर रहे हैं तो तुंरत इसके निदान के लिए डॉक्टर से मिलें।
डायबिटीज यूके के डॉ. फेय रिले कहते हैं, अध्ययनों में हम दीर्घकालिक समस्याओं की जांच कर रहे हैं, समय के साथ टाइप-1 की घटनाओं में वृद्धि और बच्चों को कैसे इसके खतरे से सुरक्षित किया जाए इसे समझने के लिए शोध जारी है।
----------------
स्रोत और संदर्भ
Incidence of Diabetes in Children and Adolescents During the COVID-19 Pandemic
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।