संक्रमण से ठीक होने के बाद भी बरतें सावधानी
- फोटो : istock
लंबे समय तक भी बनी रह सकती है दिक्कत
इंटेंसिव केयर यूनिट के विशेषज्ञ डॉ सौरभ अवस्थी कहते हैं, कोविड-19 से उबरने वाले ज्यादातर लोगों में लॉन्ग कोविड की समस्या देखने को मिल रही है। थकान, सांस लेने में कठिनाई, जोड़ों-छाती में दर्द, अनिद्रा, दिल की धड़कन में अनियमितता जैसी समस्याएं लॉन्ग कोविड में सामान्य देखी जा रही हैं। कुछ लोगों में न्यूरोलॉजिकल विकारों का भी निदान किया जा रहा है। ज्यादातर मामलों में शुरुआती 15 दिनों के बाद लक्षण कम होने लगते हैं, हालांकि कुछ लोगों में यह समस्याएं कुछ महीनों से लेकर साल भर तक भी बनी रह सकती हैं।