लॉन्ग कोविड में हो सकती हैं कई तरह की समस्याएं
- फोटो : iStock
लॉन्ग कोविड का खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुतबिक कोविड संक्रमण से ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक बनी रहनी वाली शारीरिक जटिलताओं को लॉन्ग कोविड के रूप में जाना जाता है। संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों में इसके लक्षण भिन्न-भिन्न हो सकते हैं। सामान्यतौर पर लॉन्ग कोविड के रूप में लोगों को खांसी, सांस फूलने, सीने में दर्द, पाचन संबंधी बीमारियां, कमजोरी, थकान, चिंता और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हाल ही में एक अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने बताया है कि लॉन्ग कोविड के लक्षण 200 से भी अधिक हो सकते हैं।
यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार लॉन्ग कोविड की समस्या किसी को भी हो सकती है, चाहे उसमें कोविड-19 के हल्के लक्षण रहे हों या कोई भी लक्षण न रहे हों।