फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे करें खुद का बचाव: कर रहे हैं कोरोना मरीज की देखभाल, तो इन पांच बातों का रखें खास ख्याल

Mon, 26 Apr 2021 10:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना मरीज को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
डॉ सिद्धार्थ गुप्ता
एंटी कोरोना टास्क फोर्स, नोएडा

पूरे देश में कोरोना वायरस के कहर से लोग डरे हुए हैं। हर दिन मरीजों का आंकड़ा हर किसी को डरा रहा है। अस्पतालों में बेड नहीं है और साथ ही ऑक्सीजन की कमी से हालात और भी खराब होते जा रहे हैं। मरीज के परिजन कोई बेड के लिए भाग रहा है तो कोई ऑक्सीजन के लिए, लेकिन हर कोई कोरोना से इस जंग को जीत नहीं पा रहा है। ऐसे में मरीजों के परिजनों के संक्रमित होने का खतरा भी बढ़ गया है। इसलिए अगर आप अपने किसी मरीज की देखभाल कर रहे हैं, तो फिर आपको खुद को बचाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
मरीज की जांच करते डॉक्टर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
उचित दूरी बनाकर रखिए
  • अगर आपका मरीज अस्पताल में भर्ती है, तो फिर आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए कि आपको उससे उचिन दूरी बनाकर रखनी है। यही नहीं, अस्पताल में तो कोरोना से संक्रमित हुए काफी मरीज होते हैं। ऐसे में आपको अपना काफी ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। कुछ भी हो जाए आपको सावधानी बरतनी है, और मरीज से उचित दूरी बनाकर रखनी है।
विज्ञापन

3 of 7
कोरोना मरीज(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
वहीं, अगर आपका मरीज घर पर ही है, तो आपको मरीज के सीधे संपर्क में नहीं जाना है। बल्कि आपको कम से कम छह फीट की दूरी बनाकर रखनी है। आप उन्हें खाना दे रहे हैं, दवाईयां दे रहे हैं आदि कुछ भी दे रहे हैं, तो ये सब आपको दूर से देना चाहिए। मरीज के सामान और अपने सामान को बिल्कुल अलग रखें।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सैनिटाइजर का इस्तेमाल
  • आप मरीज के साथ चाहें अस्पताल में हैं या फिर घर पर। इन दोनों ही स्थिति में आपको सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहना है। समय-समय पर साबुन या हैंडवाश से अपने हाथों को अच्छे से धोएं। साथ ही अपने हाथों को सैनिटाइजर से भी जरूर साफ करें। अगर आप किसी मरीज की देखभाल नहीं कर रहे हैं, तब भी आपको अपने हाथों को सैनिटाइजर से साफ करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मास्क पहनें
  • आपको इस बात को अच्छे से समझ लेना चाहिए कि अगर कोरोना वायरस से बचना है, तो हमें मास्क जरूर पहनना होगा। आप अस्पताल में हैं, कहीं बाहर गए हैं, किसी से मिल रहे हैं आदि। तो आपको मास्क जरूर पहनना चाहिए। यही नहीं, कोरोना की इस दूसरी लहर को देखकर डॉक्टर डबल मास्क पहनने की भी सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर दस्ताने पहनती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : PTI
ग्लव्स भी जरूरी
  • आप अपने मरीज को खाना देते होंगे, दवाईयां देते होंगे, उसके लिए सामान लेने जाते होंगे आदि। आपको इस वक्त ये ध्यान जरूर देना है कि आपको ग्लव्स भी जरूर पहनने चाहिए। साथ ही समय-समय पर इन ग्लव्स को बदलते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hot water - फोटो : Pixabay
गर्म पानी पिएं
  • एक तो मौसम हर वक्त करवट बदल रहा है और ऊपर से ये कोरोना वायरस। ऐसे में आपको गर्म पानी ही पीना चाहिए, गर्म पानी हमारे शरीर में वायरस को खत्म करने में और उससे लड़ने में हमारी काफी मदद करता है। इसलिए ठंडे पानी की जगह पर गर्म या गुनगुने पानी का ही सेवन करना चाहिए।

नोट: यह लेख एंटी कोरोना टास्क फोर्स, नोएडा के डॉ सिद्धार्थ गुप्ता से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें