फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: इलाज के बाद भी युवाओं में कोरोना संक्रमण का खतरा, जानिए क्या कहती है स्टडी

Sat, 04 Apr 2020 06:06 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
देश और दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इसको लेकर हर दिन नई स्टडी सामने आ रही है। पूर्व में भी हुई कुछ स्टडी में कहा गया था कि कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों में भी दोबारा संक्रमण की संभावना रहती है। अब एक नई स्टडी में इस बात की पुष्टि भी हुई है। चीन और अमेरिका के वैज्ञानिकों के एक स्टडी में पाया कि कोरोना के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले 14.5 फीसदी लोग फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले मार्च में हुई एक स्टडी में ऐसे मरीजों की संख्या महज तीन फीसदी सामने आई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
मार्च में चीन के वुहान शहर में स्थित तोंगजी अस्पताल की एक टीम ने भी इस संबंध में स्टडी की थी। इस स्टडी के मुताबिक तीन फीसदी मरीजों में अस्पताल से छु्ट्टी के बाद भी दोबारा कोरोना संक्रमण पाया गया था, लेकिन चीन और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने इस स्टडी में पाया कि 14.5 फीसदी लोग अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोबारा संक्रमित हो गए थे।  
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : PTI
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस स्टडी में कोरोना से संक्रमित 262 मामलों को सैंपल के तौर पर लिया गया। इनमें से 38 मामले ऐसे पाए गए, जिनमें मरीज ठीक होने के दो हफ्ते बाद दोबारा कोरोना से संक्रमित पाए गए। यह स्टडी फरवरी के अंतिम सप्ताह में दक्षिणी चीन के गुआंडोंग प्रांत में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया था।  

4 of 5
इस स्टडी में लगभग 14 फीसदी मामलों में पाया गया कि इस जानलेवा कोरोना वायरस से ठीक होने के दो सप्ताह के बाद लोग फिर से इससे संक्रमित पाए गए। कुछ वैज्ञानिकों के मुताबिक एक बार संक्रमित होने के बाद इंसानी शरीर वायरस से लड़ने के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस स्टडी के मुताबिक जो 38 लोग दोबारा इस वायरस से संक्रमित हुए उनमें सिर्फ एक व्यक्ति की उम्र 6० वर्ष से अधिक थी, जबकि सात लोगों की उम्र 14 वर्ष से भी कम थी। 38 में से कुछ ही लोगों को ही हल्की खांसी और सीने में जकड़न की शिकायत हुई, जबकि बुखार नहीं हुआ। शोधकर्ताओं का कहना था कि ज्यादातर युवाओं में इसका संक्रमण लौटने की ज्यादा संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें