प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
स्मिता अय्यर के मुताबिक, 'हालांकि यह पहचानते हुए कि हमारी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली एक ही बार में कई रोगाणुओं के हमले का सामना कर सकती है, हम एक मॉडल का निर्माण कर सकते हैं, जहां पहले किसी हमले के लिए प्रयोग में लाई गई प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया, वर्तमान हमले के प्रति प्रतिक्रिया को प्रभावित कर सकती है।'
वैज्ञानिक मानते हैं कि ऐसे अध्ययनों पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है, लेकिन डॉक्टर माण्डे कहते हैं, 'इसका यह कत्तई अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए कि हमलोग इस बात की वकालत कर रहे हैं कि भविष्य में आने वाली महामारी से मुकाबला करने के लिए स्वच्छता का ध्यान रखना छोड़ दें।'