दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर अब पांच करोड़ सात लाख के पार हो गए हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी 12 लाख 62 हजार से ऊपर है। इसकी वैक्सीन बनाने का काम तो तेजी से चल रहा है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर पूरी दुनिया के लोगों को वैक्सीन कब तक मिल पाएगी और यह महामारी कब खत्म होगी। हालांकि इस बीच ब्रिटेन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ब्रिटेन के अखबार द मेल के मुताबिक, वैक्सीन को लेकर पिछले हफ्ते एक बैठक हुई थी, जिसमें यह कहा गया है कि इस महीने के आखिर से देश में वैक्सीन का वितरण शुरू किया जा सकता है। शुरुआत में 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा।