प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की इस कोरोना वैक्सीन को कम तापमान में भी रखा जा सकता है। यह दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान में भी सुरक्षित रहेगी। माना जा रहा है कि इस वैक्सीन की पहली डिलीवरी अगले साल जनवरी में हो जाएगी और जिन देशों ने इस वैक्सीन के लिए समझौता किया है, उन्हें इसकी पहली खेप मार्च 2021 की शुरुआत से मिलने लगेगी।