फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: इस वैक्सीन से कम से कम एक साल तक मिलेगी कोरोना से सुरक्षा, कंपनी ने किया दावा

Tue, 12 Jan 2021 11:12 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay
अलग-अलग देशों में अब तक कोरोना की कई वैक्सीन आ चुकी हैं, लेकिन वो आखिर कब तक कोरोना वायरस से सुरक्षा देंगी, यह हमेशा से सवाल उठता रहा है। कोई कहता है कि वैक्सीन से बनी इम्यूनिटी छह महीने रहेगी, तो कोई कहता है कि आठ महीने। अब अमेरिका की बायोटेक कंपनी मॉडर्ना ने दावा किया है कि उसकी बनाई वैक्सीन से कम से कम एक साल तक कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी बनी रहेगी, यानी वह कोरोना से एक साल तक सुरक्षा देगी। हालांकि इससे पहले कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन बैंसेल ने कहा था कि उनकी वैक्सीन कुछ सालों तक लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जब दुनियाभर में वैक्सीन बनाने का काम चल रहा था, तब इस रेस में मॉडर्ना को काफी आगे माना जा रहा था। हालांकि यह अभी भी टॉप वैक्सीन की श्रेणी में ही है। इस वैक्सीन को सबसे पहले आपातकालीन इस्तेमाल के लिए ब्रिटेन ने मंजूरी दी थी, उसके बाद अमेरिका ने और अब तो यूरोपीय संघ ने भी इस वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या नए स्ट्रेन पर भी कारगर है मॉडर्ना की वैक्सीन? 
  • मॉडर्ना की वैक्सीन को कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी कारगर माना जा रहा है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन बैंसेल ने कहा है कि मॉडर्ना कंपनी यह साबित करने वाली है कि उनकी वैक्सीन ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी प्रभावी होगी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बिना लक्षण वाले मरीजों पर भी असरदार है यह वैक्सीन 
  • मॉडर्ना का दावा है कि उसकी वैक्सीन बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों पर भी असरदार है। कंपनी के मुताबिक, मॉडर्ना वैक्सीन की पहली खुराक देते ही बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों पर असर होने लगता है। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि इस संबंध में अभी उसका विश्लेषण पूरा नहीं हुआ है, यह सिर्फ शुरुआती परीक्षणों के आधार पर कहा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कितनी प्रभावी है मॉडर्ना की वैक्सीन? 
  • इस वैक्सीन की प्रभावशीलता को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसके मुताबिक इस वैक्सीन के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल के विश्लेषण के नतीजों से यह पता चलता है कि यह कोरोना के संक्रमण को रोकने और गंभीर बीमारी की स्थिति में 94.1 फीसदी असरदार है। इस संबंध में अध्ययन 'द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन' नामक शोध पत्रिका में भी प्रकाशित हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें