फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: फ्रांस में अब 65 से अधिक उम्र के लोगों को भी दी जा सकती है एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन, मिली मंजूरी

Wed, 03 Mar 2021 11:05 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है। अब फ्रांस ने भी 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को यह वैक्सीन नहीं दिए जाने के अपने प्रतिबंध को हटा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस का कहना है कि मौजूदा स्वास्थ्य समस्याओं के साथ 65 वर्ष से अधिक आयु वाले फ्रांस के लोगों को एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन दी जा सकती है, जबकि पिछले महीने फ्रांस ने डेटा की कमी का हवाला देते हुए सिर्फ 65 से कम उम्र के लोगों पर ही इसके उपयोग की मंजूरी दी थी। यहां के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोमॉरबिडिटीज से प्रभावित लोगों को एस्ट्राजेनेका का टीका लगाया जा सकता है, जिनमें 65 से 74 वर्ष की आयु के लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का उपयोग पूरे ब्रिटेन और भारत में व्यापक रूप से किया जा रहा है, लेकिन जर्मनी सहित यूरोपीय संघ के कई देशों में अभी भी यह 65 से कम उम्र के लोगों तक की सीमित है, यानी इससे अधिक उम्र के लोगों को यह वैक्सीन नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
यूरोपीय संघ के दवा नियामक ने तो सभी वयस्कों पर इस वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है, लेकिन यह संघ के प्रत्येक सदस्य देश पर निर्भर है कि वह वैक्सीन के वितरण को लेकर अपनी नीति निर्धारित करे, यानी किसे वैक्सीन देनी है और किसे नहीं, यह वे खुद निर्धारित करें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कनाडा के टीकाकरण आयोग ने भी एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को 65 से अधिक उम्र के लोगों को नहीं देने की सलाह दी है। कनाडा का कहना है कि उससे अधिक आयु वर्ग पर इस वैक्सीन के नैदानिक परीक्षण का डेटा बहुत सीमित है। हालांकि इसके उलट ब्रिटेन के आधिकारिक आंकड़ों में दिखाया गया है कि यहां बुजुर्ग लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण और उससे होने वाली गंभीर बीमारी को कम करने के लिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीका अधिक प्रभावी रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, 80 या उससे अधिक उम्र वाले लोगों पर एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की एक ही खुराक 80 फीसदी से अधिक प्रभावी है। इसके इस्तेमाल से बुजुर्गों के अस्पताल में भर्ती होने की दर में काफी कमी आई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें