फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: भारत में क्या टीकाकरण की वजह से कोरोना के मामले कम होने लगे हैं? विशेषज्ञ से जानें सबकुछ

Thu, 04 Feb 2021 09:17 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay
भारत में अब तक कोरोना वायरस से एक करोड़ सात लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या भी यहां तेजी से बढ़ रही है। देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 97.13 फीसदी हो गई है। इस समय देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या महज एक लाख 55 हजार ही रह गई है जो कि संक्रमित मामलों का सिर्फ 1.44 फीसदी ही है। इस बीच देश में टीकाकरण अभियान भी काफी तेजी से चल रहा है। यहां अब तक 44 लाख 49 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। आइए विशेषज्ञों से जानते हैं वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण पर आप क्या कहेंगे? 
  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'जब यह महामारी शुरू हुई थी, तब लोगों ने कहा था कि हमारे देश में इस वायरस से 30 से 40 लाख लोगों की मौत होगी और देश का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर (स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा) ध्वस्त हो जाएगा। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, बल्कि आज  हम दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहे हैं, जिसमें अब तक 41 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इस अभियान में बहुत बारीकी से योजनाएं बनीं और हर चीज का ध्यान रखते हुए काम को आगे बढ़ाया गया। जैसे-जैसे टीकाकरण आगे बढ़ रहा है, हम इसका दायरा भी बढ़ा रहे हैं। अब तक सफल रहा है और आगे भी सफल होगा।' 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
भारत में हो रहे सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम को कैसे देखते हैं? 
  • पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'बाकी देशों के मुकाबले हमारे यहां कोविड टीकाकरण अभियान काफी तेज चल रहा है। जो भी आवश्यक सेवा के तहत स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोग हैं, उन्हें पहले वैक्सीन दी जा रही है। इसके बाद जो दूसरे आवश्यक सेवा वाले लोग हैं, उन्हें दी जाएगी। हमारे देश में इतने सुनियोजित तरीके से और सभी तक वैक्सीन पहुंचाई जा रही है।' 

4 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन को लेकर क्या कुछ व्यवस्था हो रही है? 
  • डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'सभी राज्यों और जिलों में वैक्सीन उपलब्ध कराने, पहुंचाने के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। वित्त मंत्री ने ये भी कहा है कि अगर और आवश्यकता हुई तो और भी पैसे जुटाए जाएंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
भारत में वैक्सीन के आने से केस कम होने लगे हैं? 
  • डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'यूरोप और अमेरिका को देखें तो हमारे देश से पहले, वहां टीकाकरण की शुरुआत हुई, खासकर ब्रिटेन में, लेकिन वहां केस में कोई कमी नहीं हुई है। हमारे देश में केस धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, इसकी वजह है कि लोगों ने वायरस को गंभीरता से लिया और नियमों का पालन किया। ग्रामीण इलाके देश के अभी भी सुरक्षित हैं, इसकी वजह केवल ये है कि वहां लोग भीड़ नहीं मचाते हैं। ज्यादा लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा नहीं करनी है। लेकिन यह कह देना कि वैक्सीन की जरूरत नहीं है, ऐसा नहीं है, क्योंकि कोरोना वायरस काफी तेजी से फैलने वाली महामारी है। ऐसे में वैक्सीन न लेने, मास्क पहनने में या सुरक्षित दूरी में लापरवाही हानिकारक हो सकती है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें