फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्या कोरोना वायरस का टीका जल्द बनने वाला है?

Mon, 09 Mar 2020 12:47 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 7
Vaccine - फोटो : Social Media
चीन के वुहान से फैलना शुरु हुआ कोरोना वायरस अब दुनियाभर में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि 31 दिसंबर 2019 को हुई थी। जिस तेजी से वायरस फैला, उसे देखते हुए 30 जनवरी 2020 को इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया गया। लेकिन शुरुआती वक्त में इस वायरस के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी और इस कारण इसका इलाज भी जल्द नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

2 of 7
हैदराबाद में मास्क पहने युवतियां(File Photo) - फोटो : PTI
अब तक इस वायरस से बचने के लिए कोई टीका नहीं बन पाया है। इस वायरस के बारे में और इसके संक्रमण के तरीकों के बारे में जानकारी तो उपलब्ध है लेकिन अब तक इसका कोई इलाज नहीं मिला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत कई देशों में डॉक्टर इससे निपटने के लिए टीका तलाशने के काम में जुटे हैं लेकिन क्या इसका टीका जल्द बन पाएगा?
विज्ञापन

3 of 7
भारत में कोरोनावायरस की दस्तक के बाद अपने बचाव के लिए मास्क पहने लोग। - फोटो : PTI
कब तक बनेगा कोरोना का टीका?
इस वायरस पर शोध करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने इसका टीका बना लिया है और जानवरों पर इसका टेस्ट शुरु कर दिया है। अगर सब कुछ सही रहा तो इसी साल इंसानों में भी इसका परीक्षण शुरु किया जा सकता है।

4 of 7
अगर वैज्ञानिक इस बात से ख़ुश भी हैं कि कोरोना वायरस के लिए टीका मिल गया है तब भी बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन शुरु होने में अभी वक्त लगेगा है। इसका मतलब ये हुआ कि असल में अभी भी ये नहीं कहा जा सकता कि अगले साल से पहले ये टीका बाजार में उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
MR Vaccine
दशकों से वायरस से निपटने के लिए जो टीके बने उनमें असली वायरस का ही इस्तेमाल होता आया है। मीजल्स, मम्प्स और रूबेला (एमएमआर यानी खसरा, कंठमाला और रुबेला) टीका बनाने के लिए ऐसे कमजोर वायरस का इस्तेमाल होता है जो संक्रमण नहीं कर सकते। साथ ही फ्लू के टीके में भी इसके वायरस का ही इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

6 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
लेकिन कोरोना वायरस के मामले में फिलहाल जो नया टीका बनाया जा रहा है उसके लिए नए तरीकों का इस्तेमाल हो रहा है और जिनका अभी कम ही परीक्षण हो सका है। नए कोरोना वायरस Sars-CoV-2 का जेनेटिक कोड अब वैज्ञानिकों को पता है और अब हमारे पास टीका बनाने के लिए एक पूरा ब्लूप्रिंट तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
vaccine
टीका बनाने वाले कुछ डॉक्टर कोरोना वायरस के जेनेटिक कोड के कुछ हिस्से लेकर उससे नया टीका तैयार करने की कोशिश में हैं। कई डॉक्टर इस वायरस के मूल जेनेटिक कोड का इस्तेमाल कर रहे हैं जो एक बार शरीर में जाने के बाद वायरल प्रोटीन बनाते हैं ताकि शरीर इस वायरस से लड़ना सीख सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें