देश में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 51 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे चल रहा है। अगर वैक्सीन की बात करें तो इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत के पास अब वैक्सीन रूपी पांच अलग-अलग हथियार हो चुके हैं। हाल ही में सरकार ने जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। इस वैक्सीन को काफी उपयोगी माना जा रहा है। तमाम अध्ययनों में भी इसे कारगर बताया गया है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में वैक्सीन की प्रभावकारिता और सुरक्षा को लेकर काफी अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं और महामारी के खिलाफ लड़ाई में यह वैक्सीन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि यह वैक्सीन कोरोना के अन्य टीकों से कैसे अलग है और साथ ही कोरोना से जुड़े कुछ सवालों के जवाब भी...