फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: क्या वैक्सीन देने से गंभीर रूप से बीमार कोरोना मरीज ठीक हो जाएंगे? विशेषज्ञ से जानें

Wed, 06 Jan 2021 07:37 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ तीन लाख 73 हजार से अधिक हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी एक लाख 50 हजार के पार हो चुका है। हालांकि यहां कोरोना से स्वस्थ होने वालों की दर भी 96.32 फीसदी हो गई है, जो कि खुशी की बात है और इससे भी अधिक खुशी की बात है कि अगले हफ्ते से कोरोना के खिलाफ देश में टीकाकरण अभियान शुरू हो सकता है। इसके लिए एक साथ दो-दो वैक्सीन 'कोविशील्ड' और 'कोवैक्सिन' को मंजूरी दी गई है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब, जिनके बारे में जानना आपके लिए बेहद ही जरूरी है।  
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या इस वैक्सीन के साइड इफेक्ट हैं? 
  • लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. अनुपम प्रकाश कहते हैं, 'दुनिया में हर चीज चाहे वो प्राकृतिक हो या कृत्रिम हो, उसके साइड-इफेक्ट होते ही हैं। अगर आप खाना भी ज्यादा खा लेंगे तो आपको उल्टी हो जाती है। सूर्य की रोशनी में ज्यादा देर तक रहने से त्वचा पर प्रभाव पड़ता है। हर दवा या वैक्सीन के जोखिम और फायदे का अनुपात देखा जाता है। अगर फायदे के मुकाबले जोखिम बहुत कम है, तभी कोई भी दवा लाई जाती है और इंसानों को दी जाती है। साइड-इफेक्ट कुछ तो होते ही हैं। उसके लिए घबराने की बात नहीं है। वैक्सीन लगवाने से एक चीज तो है ही कि आपके कोविड से बचने की संभावना बढ़ जाएगी।' 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
आम आदमी कैसे पता करे कि उसका नंबर वैक्सीन के लिए कब आएगा? 
  • डॉ. अनुपम प्रकाश बताते हैं, 'वैक्सीन के पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वॉरियर्स, रक्तचाप, मधुमेह या दिल के मर्ज से ग्रसित वृद्ध लोगों को और फिर 50 साल से कम उम्र के लोग, जिन्हें कोई बीमारी है, उनको दी जाएगी। इसमें पंजीकरण की प्रक्रिया है। पंजीकृत लोगों को बताया जाएगा कि उन्हें कब और कहां वैक्सीन लगवाने जाना है। उम्मीद की जा रही है कि अगले चार से छह महीने में हाई रिस्क ग्रुप को वैक्सीन मिल जाएगी। उसके बाद बाकी के जनसमुदाय को वैक्सीन दी जाएगी।' 

4 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या वैक्सीन देने से गंभीर रूप से बीमार कोरोना संक्रमित ठीक हो जाएंगे? 
  • डॉ. अनुपम प्रकाश बताते हैं, 'जिसको संक्रमण हो चुका है, उसको वैक्सीन देने का कोई औचित्य नहीं है। जो वैक्सीन हम देते हैं, उसमें भी कोरोना वायरस के एंटीजेन होते हैं, जो संक्रमण करने में सक्षम नहीं होते हैं, लेकिन ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी लाभदायक होते हैं। जिनको संक्रमण है, उनके शरीर में कोरोना का एंटीजेन पहले से मौजूद है और बीमार कर रहा है। इसलिए जब तक कोरोना से पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, तब तक वैक्सीन देने का कोई फायदा नहीं है।' 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या सभी को टीका लगवाना जरूरी है? 
  • डॉ. अनुपम प्रकाश कहते हैं, 'पिछले एक साल से हम कोविड-19 महामारी से जूझ रहे हैं, इसलिए अगर आप उस ग्रुप में आते हैं, जिनको टीका लग रहा है, तो जरूर लगवाएं और अगर नहीं आते हैं, तो भी उसके बाद में टीका जरूर लगवाएं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
लोगों ने दो गज की दूरी और मास्क को कम कर दिया है, इस पर क्या कहेंगे? 
  • डॉ. अनुपम प्रकाश कहते हैं, 'देश में केस कम होते देख लोग लापरवाह हो गए हैं। ध्यान रहे, दुनिया के कई देशों में दूसरी लहर शुरू हो गई है। भारत के लिए यह समय बहुत गंभीर है। नए स्ट्रेन आए दिन पता चल रहे हैं। कौन सा स्ट्रेन नुकसान नहीं करेगा और कौन सा दु:खदायी होगा, यह हमें अभी नहीं पता है। इसलिए बेफिक्र मत हों। लोग घूम रहे हैं, बाजार जा रहे हैं, स्नोफॉल देखने जा रहे हैं, अनायास यात्रा कर रहे हैं, यह सब मत करिए। अपने को बचाकर रखना जरूरी है। वैक्सीन के बावजूद हमें सावधानी रखनी है, क्योंकि कल को इसमें वैरिएशन हो सकते हैं। नए स्ट्रेन आ सकते हैं। कम से कम दो गज की दूरी, मास्क और निरंतर हाथ धोना जारी रखें।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें