फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन आई तो भारत में कितनी होगी कीमत? जानें चार टीकों के बारे में सबकुछ

Fri, 23 Oct 2020 11:20 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Coronavirus vaccine price in India - फोटो : Pixabay/Amarujala
पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। भारत में भी इसके संक्रमण के मामले अब 77 लाख से ऊपर हो चुके हैं जबकि एक लाख 17 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में लोगों को अब बस वैक्सीन का इंतजार है, ताकि इस जानलेवा बीमारी से छुटकारा मिल सके और लोग फिर से पहले जैसी जिंदगी जी सकें। हालांकि भारत समेत कई देशों में वैक्सीन बनाने का काम तेजी से चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में वैक्सीन जरूर आ जाएगी। ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर देश में वैक्सीन की कीमत क्या हो सकती है, क्या उसे सभी लोग खरीद पाएंगे? आइए जानते हैं इस बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन की कीमत 
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन बना रही एस्ट्राजेनेका कंपनी ने कम कीमत पर वैक्सीन उपलब्ध कराने का वादा किया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत में इस वैक्सीन को बनाने के लिए एस्ट्राजेनेका से साझेदारी की है। यहां इसे 'कोविशील्ड' नाम से बेचा जाएगा। सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक, भारत में इस वैक्सीन की कीमत तीन डॉलर यानी 220 रुपये के करीब हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सनोफी पाश्चर की वैक्सीन की कीमत 
  • समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, फ्रांस की वैक्सीन निर्माता कंपनी सनोफी पाश्चर के प्रमुख ओलिवियर बोगिलोट ने पिछले महीने ही फ्रांस इंटर रेडियो से कहा था कि उनकी संभावित कोरोना वैक्सीन की कीमत 10 यूरो प्रति डोज (करीब 900 रुपये) से भी कम हो सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि कीमत अभी पूरी तरह से निर्धारित नहीं है। आपको बता दें कि सनोफी पाश्चर ने ही पांच साल पहले दुनिया के पहले डेंगू रोधी टीके 'डेंगवैक्सिया' का निर्माण किया था। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सिनोफार्म की वैक्सीन की कीमत 
  • चीन की दवा कंपनी सिनोफार्म भी वैक्सीन की रेस में काफी आगे चल रही है। इस कंपनी के चेयरमैन लिऊ जिंन्गजेन ने अगस्त महीने में ही वैक्सीन की कीमत को लेकर कहा था कि जब यह वैक्सीन बाजार में उतारी जाएगी तो इसकी दो खुराक की कीमत 1000 चीनी युआन यानी करीब 10 हजार रुपये से कम होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मॉडर्ना की वैक्सीन की कीमत 
  • फिलहाल कोरोना वैक्सीन की रेस में सबसे आगे अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की वैक्सीन को ही माना जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, वह कुछ उपभोक्ताओं को वैक्सीन 33 से 37 डॉलर यानी लगभग 2,500 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध कराएगी। हालांकि इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन बान्सेल ने अगस्त महीने में ही कहा था कि वैक्सीन की कीमत जितनी हो सकेगी, उतनी कम रखी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें