फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: इस देश में दिखने लगा कोरोना वैक्सीन का असर, 14 दिन के बाद 50 फीसदी कम हुआ संक्रमण का खतरा

Thu, 14 Jan 2021 12:02 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay
कोरोना महामारी को खत्म करने का अभियान काफी तेज हो गया है। दुनिया के कई देशों में टीकाकरण चल रहा है, जिसमें ब्रिटेन से लेकर अमेरिका और इस्रायल जैसे देश भी शामिल हैं। चूंकि सबसे पहले तो ब्रिटेन में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था, लेकिन अब तक सबसे ज्यादा लोगों को टीका लगाने के मामले में इस्रायल सबसे आगे है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां अब तक 20 लाख के करीब लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। कोविड-19 के प्रकोप को समाप्त करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तैयार की गई एक योजना के अनुसार, मार्च के अंत तक इस्रायल को कोरोना वायरस के खिलाफ 50 लाख से अधिक नागरिकों को टीका लगाना होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हालांकि इस्रायल में अभी से ही टीकाकरण का असर दिखना शुरू हो गया है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, इस्रायल में टीकाकरण अभियान के शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि फाइजर वैक्सीन की दो में से एक खुराक देने के 14 दिनों के बाद संक्रमण का खतरा 50 फीसदी तक कम हो जाता है। हालांकि अलग-अलग स्वास्थ्य संगठनों ने इसको लेकर अलग-अलग आंकड़े जारी किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्रायल के सबसे बड़े स्वास्थ्य प्रदाता क्लैट द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, वैक्सीन लगने के 14 दिन बाद किसी व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा 33 फीसदी तक कम हो जाता है। वहीं, स्वास्थ्य प्रदाता मैकाबी द्वारा दर्ज किए गए और चैनल 12 द्वारा प्रसारित अलग-अलग आंकड़ों से पता चला है कि वैक्सीन की पहली खुराक लेने के 14 दिनों बाद संक्रमण की संभावना में 60 फीसदी की गिरावट आई। 

4 of 5
कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेते बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : Twitter/Benjamin Netanyahu
इस्रायल के प्रधानमंत्री ले चुके हैं वैक्सीन की दूसरी खुराक 

इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू फाइजर वैक्सीन की दूसरी खुराक भी ले चुके हैं। वह वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले देश के पहले व्यक्ति हैं। उनके अलावा इस्रायल के स्वास्थ्य मंत्री युली एडेलस्टीन ने भी वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि मार्च तक देश के सभी नागरिकों को कोरोना का टीका लगा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्रायल में अब तक पांच लाख 20 हजार के आसपास लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिसमें से चार लाख से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या यहां 3,800 के आसपास है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें