भारत में कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में सोमवार से वरिष्ठ नागरिकों और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोगों को टीका लगाने का काम शुरू हो गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली और उन्होंने लोगों से देश को कोरोना मुक्त बनाने के लिए टीका लगवाने की अपील भी की। देश में फिलहाल दो कंपनियों की कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहे है, भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि दोनों वैक्सीन प्रतिरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह सुरक्षित हैं। दरअसल, इन दोनों वैक्सीन में कुछ समानताएं हैं, तो कुछ अंतर भी हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...