फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के बाद यौन संबंध बनाते समय ये सावधानियां बरतना जरूरी, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Thu, 06 May 2021 05:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
डॉ अजीत सिंह ओबेरॉय
कैंसर रोग विशेषज्ञ

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हर कोई परेशान है। अस्पतालों में बेड की कमी और ऑक्सीजन की किल्लत ने हर किसी की चिंता को बढ़ा दिया है। वहीं, लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच देश में एक बात की चर्चा और है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने के बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इसी कड़ी में एक सवाल ये भी सामने आ रहा है कि क्या वैक्सीन लगवाने के बाद यौन संबंध बना सकते हैं, और ये कितना सुरक्षित है? तो चलिए इसे जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
दरअसल, इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोई दिशानिर्देश तो जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट्स इस दौरान लोगों को कुछ सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि टीके की दूसरी डोज लेने के बाद गर्भिनिरोधक का इस्तेमाल करना चाहिए और इस दौरान लोगों को फैमिली प्लानिंग के बारे में भी नहीं सोचना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
वैक्सीन - फोटो : PTI
वहीं, इस पर डॉक्टर मानते हैं कि, अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि क्या वैक्सीन के कोई लॉन्ग टर्म साइड इफेक्ट हैं, और यौन संबंध बनाने के बाद लोगों पर इसका क्या असर पड़ सकता है। कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोग हर बार यौन संबंध बनाने से परहेज नहीं कर सकते हैं, ऐसे में बचाव ही सुरक्षित रहने का सबसे सही तरीका है।

4 of 6
condom - फोटो : file photo
वहीं, वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद कम से कम दो-तीन सप्ताह के लिए पुरुष और महिलाओं को कंडोम जैसे गर्भ निरोधकों का इस्तेमाल करना सही रहेगा। इससे यौन संबंध बनाने के दौरान शरीर के तरल पदार्थ आपस में संपर्क में आते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
डॉक्टर ये भी मानते हैं कि हमें इस बारे में नहीं पता कि ये कोरोना वैक्सीन लोगों पर कैसा असर डालेगी, इसलिए कंडोम का इस्तेमाल करना सबसे अच्छी और प्रभावशाली रोकथाम होगी। इसके अलावा उन्होंने ये भी सलाह दी कि टीकाकरण करवाने वाली योग्य महिलाओं को वैक्सीन लेने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
देश में काफी तेजी से लोगों को वैक्सीन देने का काम चल रहा है, जिसमें लोग काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं। डब्ल्यूएचओ से लेकर विशेषज्ञ तक इस बात को कह चुके हैं कि कोरोना की वैक्सीन लेना ही एक मात्र उपाय है, जो इस वायरस को मात देने में हमारा साथ निभा सकती है।

नोट: यह लेख डॉक्टर अजीत सिंह ओबेरॉय कैंसर रोग विशेषज्ञ से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें