फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कोरोना वैक्सीन लेने से पहले या बाद में ले सकते हैं पेनकिलर? यहां जानें आसान शब्दों में

Wed, 30 Jun 2021 05:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 सालों से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

लगभग डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से हमारे बीच कोरोना वायरस मौजूद है, जिसने हर किसी को परेशान करके रखा है। जहां एक तरफ कई लोगों को ये वायरस अब भी अपना शिकार बना रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोगों की जान भी ये वायरस ले रहा है। ऐसे में हर कोई इस कोरोना वायरस से डरा हुआ है। लोगों को कोविड-19 से जुड़े सभी नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। मास्क पहनने से लेकर सामाजिक दूरी जैसी चीजों का पालन करके हम इस वायरस के संक्रमण से काफी हद तक बच सकते हैं। इसके अलावा हर किसी को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए भी कहा जा रहा है, और लोग भी काफी संख्या में वैक्सीन लगवा रहे हैं। वहीं, वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ साइड इफेक्ट्स जैसे- बुखार, मांसपेशियों में दर्द, इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द आदि नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोग वैक्सीन लेने से पहले या बाद में पेनकिलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसा करना ठीक है या फिर नहीं?
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्या इम्यूनिटी कम हो सकती है?
  • कई अध्ययन बताते हैं कि पेनकिलर यानी दर्द निवारक दवाओं के कुछ ब्रांड इम्यूनिटी के काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं। टीका इम्यूनिटी को एंटीबॉडी उत्पन्न करने के लिए प्रेरित करता है, जिसकी वजह से कुछ साइड इफेक्ट्स होते हैं। ऐसे में पहले से पेनकिलर दवाओं का सेवन करना इम्यूनिटी को अपना काम ठीक से करने से रोक सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पहले क्यों नहीं लेनी चाहिए पेनकिलर?
  • टीका लगाने से पहले और बाद में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जो टीके की प्रभावकारिता या टीके के प्रति कम इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाए। विशेषज्ञ भी मानते है कि साइड इफेक्ट्स को कम करने के लिए दवाएं लेना खराब हो सकता है। हालांकि, पेनकिलर दवा का लेना तब सहायक हो सकता है, जब कोई व्यक्ति गंभीर दुष्प्रभाव महसूस कर रहा हो।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्या बाकी दवाएं खाना बंद कर दें?

कई लोग हार्ट, लिवर जैसी कई बीमारियों से ग्रसित होते हैं, जिनकी वे दवाओं का सेवन कर रहे होते हैं। ऐसे में अगर आप ये दवा ले रहे हैं, तो आपको इन्हें वैक्सीन लगवाने की वजह से बंद नहीं करना चाहिए। लेकिन इन्हें बंद करना है या नहीं, इस बारे में अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
वैक्सीन है जरूरी
  • कोरोना वायरस से काफी हद तक आपको बचाने में वैक्सीन कारगर है। वही, वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार भी है। लेकिन कुछ लोगों के मन में इसको लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। कई लोगों के बीच अफवाह फैली हुई है कि वैक्सीन लगाने से मौत तक हो जाती है, जिसे डॉक्टर्स पूरी तरह से गलत मानते हैं। इसलिए हर किसी को अपनी बारी आने पर कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें