फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: लॉकडाउन के बाद भी कोरोना लगाकर बैठा है घात, खरीदारी करते समय रखें इन बातों का ध्यान

Sat, 12 Jun 2021 04:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

देश में जब दूसरी लहर का आगमन हुआ, तो ये कहर बनकर देश के लोगों पर टूटी। लहर इतनी तेजी से आई कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जहां अस्पतालों में बैड की कमी साफ देखी गई, तो वहीं दूसरी तरफ ऑक्सीजन की किल्लत ने कई अपनों को हमेशा-हमेशा के लिए दूर कर दिया। हालांकि, अब कोरोना से संक्रमितों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम आ रही है। ऐसे में कई राज्यों ने अपने-अपने वहां लगे लॉकडाउन को या तो पूरी तरह खोल दिया है या फिर कड़ी पाबंदियों में काफी ढील दे दी है। ऐसे में लोग फिर से अपने-अपने घरों के बाहर निकल रहे हैं। लोग खरीदारी करने बाजारों में पहुंच रहे हैं, और वहां भीड़ भी नजर आ रही है। ऐसे में हमें ये बिल्कुल नहीं भूलना है कि कोरोना अब भी हमारे बीच मौजूद है, और हमारी जरा सी लापरवाही हम पर भारी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप अपना और अपनों का ख्याल रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Double mask - फोटो : istock
मास्क जरूर पहनें
  • कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही एक बात पर जोर दिया जा रहा है, और वो है मास्क पहनना। हर किसी से कहा जा रहा है कि वो मास्क जरूर पहने और अब तो डबल मास्क पहनने की भी सलाह दी जा रही है। ऐसे में आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना है कि घर से बाहर निकलें, तो मास्क जरूर पहनें।
विज्ञापन

3 of 6
सामाजिक दूरी बनाना जरूरी - फोटो : social media
भीड़-भाड़ से बनाएं दूरी
  • आप जब बाहर खरीदारी करने जा रहे हैं, तो एक बात को गांठ बांध लें कि चाहे कुछ भी हो जाए। आप भीड़-भाड़ वाली जगहों से खुद को दूर रखेंगे। भीड़ में जाने से आपके संक्रमित होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, और फिर ये सिर्फ आप तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आपके घर के लोगों, बच्चों, आपसे मिलने वाले हर एक व्यक्ति के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इसलिए भीड़-भाड़ में जाने से जरूर बचें।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सैनिटाइजर है जरूरी
  • आप जब भी घर से बाहर जा रहे हैं, तो आपको बाहर जाने से पहले अपने हाथों को सैनिटाइज जरूर करना चाहिए। इसके अलावा आप सैनिटाइजर की एक छोटी बोतल अपने साथ जरूर रखकर ले जाएं और समय-समय पर इससे हाथों को साफ करते रहें। ध्यान रहे कि जो सैनिटाइजर आप इस्तेमाल कर रहे हैं, वो अल्कोहल बेस्ड ही हो।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
पब्लिक ट्रासपोर्ट की जगह अपना वाहन चुनें
  • आपको कोशिश करनी चाहिए कि इस कोरोना काल में आप अपने वाहन में ही कहीं जाएं। जितना हो सके पब्लिक ट्रासपोर्ट का इस्तेमाल करने से बचें। हालांकि, अगर आपके पास अपना वाहन नहीं है और आपका पब्लिक ट्रासपोर्ट में सफर करना जरूरी है, तो ऐसी स्थिति में आपको हर किसी से उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए, मास्क जरूर पहनना चाहिए और पब्लिक ट्रासपोर्ट में किसी भी चीज को छूने से बचना चाहिए आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
घर आने पर नहाना बेहतर विकल्प
  • अब जब आप अपने बाहर के काम को निपटा चुके हैं, और अब घर वापसी कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में भी आपको कुछ बातों का ध्यान देना है। सबसे पहले आपको अपने हाथ सैनिटाइजर करने हैं और तभी जाकर घर की घंटी या दरवाजे को छूएं और अगर आप इन्हें नहीं छूते हैं तो ये ज्यादा बेहतर रहेगा। वहीं, इसके बाद आपको सबसे पहले स्नान करना है। जबकि कुछ समय तक खुद को घर के बच्चों से दूर रखना है आदि।

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25 + वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक , वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें