फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में जरूरी: हार्ट को रखें मजबूत, बीमारियां होंगी दूर, आहार में शामिल करें ये पांच चीजें

Sat, 15 May 2021 04:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

कोरोना वायरस महामारी की वजह से काफी लोग संक्रमित हो रहे हैं, तो काफी लोगों की मौत भी हो रही है। ये वायरस बड़ी ही आसानी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वहीं जो लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो रहे हैं, उनमें से कई लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमरियों का शिकार होने का खतरा बना हुआ है। इसलिए इस कोरोना काल में जरूरी है कि आप अपने हार्ट को मजबूत रखें और इसमें आपकी मदद आपकी डाइट कर सकती है। तो चलिए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन
  • लहसुन में पाया जाने वाले एलीसिन नामक तत्व हार्ट के आर्टिज्म को साफ करने के साथ ही ब्लड प्रेशर को भी नॉर्मल करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना तीन से चार लहसुन की कली का खाली पेट सेवन करना चाहिए। यही नहीं, रात को पानी में कली को भिगोकर रख दें और फिर सुबह इसका सेवन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
cinnamon - फोटो : pixa
दालचीनी और अर्जुन का छाल
  • दालचीनी और अर्जुन का छाल, ये दोनों ही हमारे हार्ट के लिए काफी सही होती हैं। आपको रोजाना दालचीनी और अर्जुन की छाल का काढ़ा पीना चाहिए। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हमारा हार्ट स्वस्थ रहता है। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही हार्ट के ब्लॉकेज को साफ करने में भी मदद करता है।

4 of 5
अलसी के बीज - फोटो : pixabay
अलसी
  • अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन- बी1, बी6 मैग्नीशियम, सेलेनियम, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, कॉपर और जिंक आदि तत्व की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यही नहीं, इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं, जो हमारे हार्ट को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। ऐसे में आप रोजाना अलसी का सेवन करके अपने हार्ट को स्वस्थ रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी
  • तुलसी के सेवन करने के कई फायदे हैं, ये हमारे शरीर को रोगमुक्त रखने में मदद करती है। इसमें विटामिन-सी, जिंक, कैल्शियम, क्लोरोफिल और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा तुलसी में सिट्रिक, टारटरिक और मौलिक एसिड भी पाया जाता है और ये हमारे हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें