फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल, मिल सकते हैं गजब के फायदे

Wed, 12 May 2021 08:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है और इस बीच देश में संक्रमण की लहर को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जाए। वहीं, जिन लोगों को वैक्सीन की डोज लग रही है, उन्हें बुखार और बदन दर्द की समस्या हो रही है। ऐसे में वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में अपनी डाइट का खास ध्यान देना जरूरी है। तो चलिए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन आप इस समय पर कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
वैक्सीन लगवाने से पहल इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं:-

हल्दी
  • वैक्सीन लगवाने से पहले आप हल्दी का सवेन कर सकते हैं। हल्दी वाला दूध पी सकते हैं, क्योंकि हल्दी में कर्क्यूमिन नाम का केमिकल होता है, जो खाने में स्वाद लाने का काम करता है। वहीं, हल्दी दर्द को कम करने के लिए भी जानी जाती है।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अदरक
  • वैक्सीन लगवाने से पहले आप अदरक वाली चाय पी सकते हैं। अदरक जानलेवा बीमारी, हाइपरटेंशन और फेफड़ों के संक्रमण को रोकने में भी मदद करता है।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हरी सब्जियों और फलों का सेवन
  • वैक्सीन लगवाने से पहले आप हरी सब्जियों और फलों का सेवन कर सकते हैं। जहां हरी सब्जियों में आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, तो वहीं फल भी हमारे शरीर को लाभ देते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन
  • वैक्सीन लगाने से पहले लहसुन का सेवन करना भी फायदेमंद हो सकता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार होता है और साथ ही संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है। इसलिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
dark chocolate - फोटो : istock
वैक्सीन लगवाने के बाद इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं:-

डार्क चॉकलेट
  • डॉर्क चॉकलेट को हमारी सेहत के लिए फायेदमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें पाए जाने वाला कोको कैंसर जैसी बीमारी को रोकने में मदद करता है। वहीं, कई अध्ययन भी बताते हैं कि डॉर्क चॉकलेट के सेवन से कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
विज्ञापन

7 of 8
ब्लूबेरी फल के फायदे - फोटो : Pixabay
ब्लू बैरिज
  • वैक्सीन लगवाने के बाद आप अपनी डाइट में ब्लू बैरिज को भी शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें फाइटो फ्लेवोनॉयड, पोटेशियम और विटामिन- सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ब्लू बैरिज हमारे शरीर में सेरोटेनिन के लेवल को बढ़ाने में भी मदद करती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
ऑलिव ऑयल - फोटो : Pixabay
वर्जिन ऑलिव ऑयल
  • वैक्सीनेशन के बाद वर्जिन ऑलिव ऑयल को भी अपनी डाइट में शामिल करने से फायदा मिल सकता है। इसमें अन सैचुरेटेड फैट होता है, जो सी प्रोटीन को कम करने में मदद करता है। साथ ही वर्जिन ऑलिव ऑयल डायबिटीज और न्यूरोलॉजिकल बीमारी को कम करने में भी मदद करता है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें