फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: नहीं है बुखार, तो ऐसे पहचाने आपको कोरोना है या नहीं, ये हैं वो संकेत

Thu, 13 May 2021 05:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस की वजह से देश में हाहाकार मचा हुआ है। जहां कई लोग इस बीमारी के शिकार हुए हैं, तो वहीं अब तक काफी संख्या में कई लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं। इन सबके बीच कहा जा रहा है कि इस वायरस के शुरुआती लक्षणों की पहचान कर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इस वायरस की चपेट में जब कोई व्यक्ति आता है, तो उसे तेज बुखार समेत कई अन्य शिकायतें होती हैं। लेकिन कई मामले ऐसे भी हैं जिनमें लोगों को बुखार तो नहीं है, लेकिन वो पॉजिटीव पाए जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि ऐसे में आप किन अन्य लक्षणों को देखकर ये पहचान कर सकते हैं कि आप कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लाल आंखें
  • कोरोना के कई स्ट्रेन (प्रकार) हैं, और जब नए स्ट्रेन पर गौर किया गया तो इसमें एक लक्षण जो सामने आया, उसमें पाया गया कि इसमें व्यक्ति की आंखें हल्की लाल या फिर गुलाबी हो सकती हैं। साथ ही आंखों में लाली आना, आंख से पानी निकलना और सूजन आना भी इसके लक्षण हैं।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सांस लेने में दिक्कत
  • कोरोना की पहली लहर के मुकाबले में दूसरी लहर में ये देखा गया है कि कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में ऑक्सीमीटर की मदद से आपको अपने ऑक्सीजन लेवल की जांच करना बेहद जरूरी है, और अगर ये 94 से नीचे होता है तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डायरिया
  • कोरोना की दूसरी लहर में जो लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, उनमें से कई मरीजों ने डायरिया और जी मिचलाने जैसे लक्षणों को भी महसूस किया है। इसमें उल्टी जैसी शिकायत होती है।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सीने में दर्द होना
  • कोरोना के जितने भी लक्षण अब तक सामने आ चुके हैं, उनमें से सबसे ज्यादा घातक लक्षण सीने में दर्द होने वाले लक्षण को माना जा रहा है। जिन लोगों को इस तरह की दिक्कतें हो रही हैं, उसमें से ज्यादातर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ रहा है। ऐसे में आपको इस लक्षण को हल्के में नहीं लेना है।
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
गंध और स्वाद की क्षमता का चले जाना
  • अगर आपको गंध नहीं आ रही है और खाने में किसी तरह का स्वाद भी नहीं आ रहा है, तो ये भी कोरोना वायरस के ही लक्षण हैं। बुखार आने से पहले शरीर में इस तरह के लक्षण दिख सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लगातार खांसी होना
  • भले ही वायरल फ्लू और कोरोना की खांसी में फर्क करना जरा मुश्किल होता है, लेकिन लगातार खांसी होना कोरोना से संक्रमित होने का एक लक्षण है। ऐसे में अगर आपको लगातार खांसी हो रही है, तो आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
थकावट और गले में खराश
  • अक्सर बहुत ज्यादा थकावट होना या कमजोरी महसूस करना भी कोरोना का ही एक लक्षण है। वहीं, कोरोना से होने वाली थकावट अन्य वायरस इंफेक्शन की तुलना में होने वाली थकावट को सहन कर पाना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा अगर आपको बुखार या खांसी के साथ गले में खराश भी है, तो ये लक्षण भी कोविड-19 का ही है। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें