फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से खतरा? जानें कैसे वायरस से इन्हें बचाएं

Wed, 04 Aug 2021 03:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों में कोरोना के लक्षण - फोटो : Pixabay
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी की जिंदगी को किसी न किसी तरीके से प्रभावित किया है। जहां एक तरफ ये वायरस लोगों को संक्रमित कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ ये वायरस लगातार लोगों की जान ले रहा है। वही, वायरस की दूसरी लहर ने तो भारत के हेल्थ सिस्टम को ही हिला दिया था। इन सबके बीच अब विशेषज्ञ पहले ही कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी कर चुके हैं और इससे बच्चों को ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। लेकिन देखा जा रहा है कि अब भी लोग कई तरह की लापरवाही कर रहे हैं, जो सभी के लिए मुसीबत बन सकती हैं। ऐसे में जरूरत है कि कुछ बातों का ध्यान रखकर हम खुद को और अपने बच्चों को इस वायरस के संक्रमण से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नजर आ सकते हैं ये लक्षण:-

-सिरदर्द
-जुकाम
-खांसी
-हल्का या तेज बुखार
-गले में खराश या दर्द
-नाक का बहना
-नाक का दर्द
-शरीर में दर्द आदि।
विज्ञापन

3 of 6
बच्चों में कोरोना(सांकेतिक) - फोटो : i stock
ऐसे करें बचाव:-

मास्क पहनाएं
  • बच्चों को मास्क जरूर पहनाएं। घर से बाहर जा रहे हैं, घर पर किसी बाहरी व्यक्ति से मिल रहे हैं आदि। बच्चों को मास्क पहनाने की आदत डालें, ताकि उन्हें आगे चलकर किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, क्योंकि मास्क संक्रमित होने से बचाने में काफी मदद करता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
घर से बाहर न जाने दें
  • जिस तरह से लोग बाहर निकल रहे हैं, ऐसे में बाहर लोगों के संक्रमित होने का काफी खतरा बढ़ रहा है। इसलिए आपको अपने बच्चे को घर से बाहर नहीं जाने देना चाहिए, दुकानों और मॉल में साथ न ले जाएं, पार्क में खेलने न दें और दोस्तों से भी थोड़े समय के लिए न मिलने दें आदि। खासतौर पर आपको छोटे बच्चों का काफी ख्याल रखना चाहिए। उन्हें घर पर ही रहने दें, क्योंकि ये एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बाहर से आते ही बच्चों से न मिलें
  • आप दफ्तर से, दुकान, मॉल या कहीं अन्य जगहों से घर पर आ रहे हैं, तो आते ही बच्चों से न मिले, उनके गले न लगें और उन्हें अपनी गोद में भी न उठाएं आदि। आपको सबसे पहले अच्छी तरह से स्नान करना चाहिए और उसके कुछ समय बाद ही बच्चों से मिलें। इसके अलावा घर पर आने वाले मेहमानों से भी बच्चो को न ही मिलाना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जागरूक करें
  • बच्चों को आपको जागरूक करना चाहिए। आपको उन्हें मास्क, सामाजिक दूरी, लोगों से कैसे मिलना है, लोगों से हाथ न मिलाना आदि चीजों के बारे में बताएं। उन्हें कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करने के बारे में बताएं। इससे बच्चे खुद तो चीजें सीखेंगे ही, साथ ही अपने दोस्तों आदि लोगों को बताएंगे।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें