फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: कोरोना काल में अखरोट खाना कितना फायदेमंद? यहां जानें इसके लाभ

Thu, 20 May 2021 05:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर की वजह से काफी संख्या में लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को घर पर ही रहकर अपना ख्याल रखने की सलाह दी जा रही है। वहीं, जो लोग पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं वो लोग कोरोना से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल देने की जरूरत है। कोरोना काल में अपने खानपान का लोगों को विशेषतौर पर ध्यान देना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस समय अखरोट खाने के क्या फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है
  • दरअसल, अखरोट में एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही आपको नई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। ऐसे में आपको रोजाना नियमित रूप से भीगे हुए अखरोट का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दिल के मरीजों को फायदा
  • अखरोट में हेल्दी फैट, विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर सेलेनियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, अखरोट दिल के मरीजों के लिए बेहतर माना जाता है। वहीं, नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने वाले लोगों में सूजन की कमी भी देखी गई है। साथ ही ये दिल के रोग के होने की संभावना को भी कम करने में मदद करता है। कोरोना को मात देकर लौटे कई लोगों में हार्ट अटैक जैसी समस्याएं भी देखने को मिली है। इसलिए हार्ट का खास ध्यान रखना जरूरी है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
तनाव कम करके नींद दिलाने में बेहतर
  • इस कोरोना काल में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी कारणों की वजह से तनाव से घिर गया है। ऐसे में तनाव से बाहर निकलने में आपकी मदद अखरोट कर सकता है, जिससे आपको अच्छी नींद आ सकती है। जहां एक तरफ अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर को संतुलित करके तनाव में राहत देता है, तो वहीं दूसरी तरफ अखरोट में मौजूद मेलाटोनिन बेहतर नींद दिलाने में मदद करता है। ऐसे में आप भीगे अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखरोट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
कई अन्य फायदे
  • अखरोट के सेवन से हड्डियां मजबूत होने में मदद मिलती है। वहीं, अखरोट को भिगाकर खाने से ये डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद करता है, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होने में मदद मिलती है। इसके अलावा अखरोट का सेवन करने से कैंसर का खतरा भी कम होने में मदद मिलती है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें