फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद न करें ये पांच गलतियां, पड़ सकती हैं भारी

Sat, 17 Jul 2021 01:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस की भारत में अब तक दो लहरें आ चुकी हैं, और दूसरी लहर ने तो जमकर कहर भी मचाया। पूरा का पूरा हेल्थ सिस्टम हिल गया, और लोग संक्रमित होने लगे। यही नहीं, लोगों ने अपनों को भी खोया। इस वायरस ने अब तक काफी लोगों की जान ले ली है। इन सबके बीच विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर का आशंका पहले ही जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में दूसरी लहर की तरह काफी संख्या में लोग संक्रमित न हो जाएं, इसके लिए भारत सरकार काफी तेजी से टीकाकरण अभियान चला रही है। लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द टीके की दोनों डोज दी जा सके। लेकिन वैक्सीन लगाने के बाद भी कुछ बातें ऐसी हैं, जिनका हमें खासतौर पर ध्यान देना है। तो चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
खाने-पीने का रखें ध्यान
  • अमूमन देखा जाता है कि वैक्सीन लगाने के बाद लोगों को शरीर में कमजोरी लगती है। हालांकि, इसे वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में आपको हेल्दी खाने का सेवन करना है। मौसमी फल, सब्जियां और नट्स को अपने आहार में शामिल करें। इसके अलावा पानी पीते रहें, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
तुरंत काम पर जाने से बचें
  • वैक्सीन लगवाने के तुरंत बाद काम पर जाने की जगह आपको कम से कम दो-तीन दिन आराम करना चाहिए। 24 घंटे बाद वैक्सीन के साइड इफेक्ट भी नजर आ सकते हैं। ऐसे में काम के वक्त आपको दिक्कत न हो, इसलिए आपको घर पर ही आराम करना चाहिए।

4 of 6
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
भीड़-भाड़ से बनाए दूरी
  • अगर अभी आपने वैक्सीन की सिर्फ पहली डोज ली है, तो आपको भीड़-भाड़ से खुद को दूर रखना है। वहीं, अगर आप वैक्सीन की दोनों डोज भी लगा लेते हैं, तब भी आपको इन बातों का ध्यान रखना है। साथ ही कोविड-19 के सभी नियमों का पूरी तरह पालन करना है, जिनमें मास्क पहनना, सामाजिक दूरी, हाथों को धोना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो मास्क जरूर पहनें
  • पहले तो आपको कोशिश करनी है कि आपको घर से बाहर नहीं जाना है, लेकिन अगर किसी जरूरी काम के लिए आपको बाहर जाना पड़ रहा है। तो ऐसे में आपको मास्क जरूर पहनना है। वैक्सीन लगाने से पहले जिस तरह आप मास्क पहनते थे, वैसे ही अब भी आपको मास्क पहनकर रखना है क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको संक्रमित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
धूम्रपान और अल्कोहल से बनाए दूरी
  • अगर आप धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन करते हैं, तो कोरोना वैक्सीन लेने के बाद आपको इनका सेवन नहीं करना चाहिए। कम से कम तीन-चार दिनों तक के लिए इनका सेवन न करें।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें