फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में काली मिर्च इम्यूनिटी बढ़ाने में कर सकती है आपकी मदद, बीमारियां होंगी कोसों दूर

Thu, 27 May 2021 05:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
काली मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

इस कोरोना काल में एक चीज सबसे ज्यादा जरूरी है और वो है अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर रखना। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर हमें कोरोना वायरस से बचे रहना है तो इसके लिए ये बेहद जरूरी है। ऐसे में हमारी मदद काली मिर्च कर सकती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो हमें संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं। यही नहीं, काली मिर्च विटामिन- सी से भी भरपूर होती है और हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। तो चलिए जानते हैं हम अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए काली मिर्च का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
tomato soup (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
टमाटर का सूप
  • ज्यादातर लोगों को टमाटर सूप पीना पसंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन- सी और बीटा कैराटिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं, ये सभी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं और इसी वजह से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है। आपको बस करना ये है कि इस टमामटर के सूप में थोड़ी सी काली मिर्च मिलानी है और रोजाना नियमित रूप से इसका सेवन करना है, ताकि हमारी इम्यूनिटी मजबूत हो सके।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
काली मिर्च वाली चाय
  • आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह काली मिर्च वाली चाय पी सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि पहले एक कप पानी एक बर्तन में उबालना है और फिर उसमें या तो चार-पांच काली मिर्च के दाने या फिर पीसी हुई काली मिर्च डालनी है। इसके बाद इसमें आधे नींबू का रस और थोड़ा अदरक डालें और फिर पांच मिनट उबालने के बाद चाय को छान कर इसका सेवन करें।

4 of 6
काढ़ा - फोटो : istock
काली मिर्च से बना काढ़ा
  • अब जब मानसून का मौसम आने वाला है, तो ऐसे में काली मिर्च से बना काढ़ा पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये काढ़ा आपको मौसमी संक्रमण से लड़ने में भी मदद कर सकता है। वैसे भी काढ़ा हमें स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 6
काली मिर्च (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
इस काढ़े को बनाने के लिए आपको अदरक, लौंग, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, शहद और दालचीनी चाहिए। करना ये है कि सबसे पहले एक कप पानी को उबाल लें और फिर अदरक, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को पीसकर इसमें डाल दें। इसके बाद एक बार फिर से पानी का उबाल आने दें और फिर इसमें तुलसी के कुछ पत्ते मिला दें और 10 मिनट तक उबाल आने के बाद इसे छानकर इसका सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काली मिर्च और शहद के फायदे - फोटो : iStock
काली मिर्च और शहद
  • कोरोना काल में सर्दी-खांसी या गले में खिचखिच होना अच्छे संकेत नहीं है। ऐसे में इससे राहत दिलाने में आपकी मदद काली मिर्च कर सकती है। आपको करना ये है कि आपको एक चम्मच में शहद लेना है उसके ऊपर थोड़ी पीसी हुई काली मिर्च डालनी है और फिर इसका सेवन करना है। रात को सोने से पहले इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें