फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी जरूरी: लगवा चुके हैं कोरोना वैक्सीन, तो कुछ दिन तक भूलकर भी न करें ये काम

Thu, 03 Jun 2021 04:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टीकाकरण की प्रक्रिया की गई शुरू - फोटो : सोशल मीडिया
डॉ. राजन गांधी
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी लोगों को संक्रमित कर रही है। मौजूदा समय में देश में हर दिन लाखों की संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं, और हजारों में लोगों की जान भी जा रही है। ऐसे में लोगों को घर पर ही रहने और मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा इस वायरस से बचने के लिए लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए भी कहा जा रहा है। बिना डरे हुए अपनी बारी आने पर लोग वैक्सीन लगाने काफी संख्या में सेंटर्स पर पहुंच भी रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी वैक्सीन लेने की सोच रहे हैं, तो टीका लगवाने के बाद आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
एक-दो दिन आराम करें
  • आप कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं, तो इसके तुरंत बाद काम पर जाने की जगह आप एक-दो दिन आराम कर सकते हैं। वैक्सीन लगवाने के 24 घंटे बाद इसके साइड इफेक्ट नजर आते हैं। ऐसे में आपको एक-दो दिन तक आराम करते हुए अपना ध्यान रखना चाहिए, और जब आप स्वस्थ महसूस करें तब आप काम पर लौट सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें
  • अगर आपने अभी वैक्सीन की पहली डोज ली है तो आपको भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। आपको अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए धूम्रपान और शराब के सेवन से बचना चाहिए। वैक्सीन लगवान के कम से कम तीन दिन तक सिगरेट और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए, साथ ही बाहर के खाने से भी बचना चाहिए।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मास्क है जरूरी
  • माना आप कोरोना वैक्सीन की पहली या दोनों डोज ले चुके हैं, लेकिन आपको मास्क पहनना बिल्कुल नहीं छोड़ना है। जब भी आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो पहले की तरह मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें। इन चीजों को आपको वैक्सीन लगवाने के बाद भी नहीं भूलना है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अच्छा आहार लें
  • कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद आपको एक अच्छा आहार लेना है। आप अपनी डाइट में फल, सब्जियां और नट्स को जरूर शामिल करें। साथ ही इस गर्मी के मौसम में आपको पानी भी खूब पीना चाहिए, ताकि आप खुद को हाइड्रेटेड रख पाएं।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
यात्रा करने से भी बचें
  • कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कम से कम आपको दो-तीन दिन तक यात्रा करने से बचना चाहिए। विशेषज्ञों के अलावा अमेरिका के सेटंर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी सीडीसी की गाइडलाइन में भी इस बात की सलाह दी गई है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद यात्रा न करें। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए ऐसा कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वर्कआउट से दो-तीन दिन दूरी बनाएं
  • अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद आपको दो-तीन दिन कोई वर्कआउट नहीं करना चाहिए, बल्कि आपको आराम करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको जहां बांह में वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया जाता है, वहां कुछ दिन दर्द रहता है। ऐसे में अगर आप वर्कआउट करेंगे, तो ये दर्द बढ़ भी सकता है। इसलिए दर्द खत्म होने के बाद वर्कआउट करना बेहतर विकल्प है।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें