प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by
Ms. Priya Pandey
मानव शरीर का हर एक अंग अहम है और हर एक अंग का अपना एक अलग काम है। दिल, किडनी, आंतें, आंख, कान और नाक जैसे कई अंग हमारे बड़े काम के होते हैं। ठीक ऐसे ही हमारे शरीर के लिए लिवर भी बेहद जरूरी होता है। अगर लिवर हेल्दी रहता है तो व्यक्ति बीमारियों से भी दूर रह सकता है, लेकिन इस कोरोना काल में लिवर को काफी नुकसान पहुंच रहा है। कोरोना वायरस महामारी फेफड़ों के बाद लोगों के लिवर को भी नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने लिवर को हेल्दी रखें, जिसमें आपकी मदद कुछ चीजें कर सकती हैं। आपको बस इन चीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।