कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण देश और दुनिया के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। भारत में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख पार कर चुका है। हालांकि राहत की बात है कि इससे ठीक होने वालों की संख्या भी यहां तेजी से बढ़ रही है। पहले के मुकाबले भारत की रिकवरी दर काफी बढ़ी है। कोरोना से जंग में जूझ रहे भारत में दो वैक्सीन (भारत बायोटेक और जायडस कैडिला कंपनी द्वारा) का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी वैक्सीन उपलब्ध होगी। इस बीच एक बड़ी खबर ये आ रही है कि जायडस कैडिला कंपनी को कोविड-19 के इलाज के लिए एक खास थेरेपी के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मिल गई है।