फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: इन चार बीमारियों से पीड़ित बच्चों को तीसरी लहर में हो सकता है अधिक खतरा, रहें सतर्क

Tue, 15 Jun 2021 05:12 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को खतरा - फोटो : iStock
यह तो बहुत पहले से कहा जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो उसे कोरोना का अधिक खतरा होता है। ऐसा बच्चों के साथ भी हो सकता है। इसलिए अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। हाल ही में दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा था कि दूसरी लहर के आंकड़ों के मुताबिक, 60-70 फीसदी बच्चे जो कोरोना की वजह से अस्पतालों में भर्ती हुए थे, वो या तो किसी बीमारी से जूझ रहे थे या फिर उनकी इम्यूनिटी कमजोर थी। इससे पहले केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन ने यह दावा किया था कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर का आना तय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि हमें तीसरी लहर के लिए तैयार रहना चाहिए। आयुष मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि किस बीमारी से पीड़ित बच्चों को सतर्क रहना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चे 
  • मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोरोना की तीसरी लहर में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को अधिक खतरा हो सकता है। आमतौर पर डायबिटीज की बीमारी बुजुर्गों और युवाओं में अधिक देखने को मिलती है, लेकिन इसके लक्षण बच्चों में भी विकसित हो जाते हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हृदय रोग से पीड़ित बच्चे  
  • हृदय रोग की समस्या बच्चों में जन्मजात भी हो सकती है और ये तो आप जानते ही होंगे कि यह बीमारी कितनी खतरनाक और जानलेवा है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को कोरोना का अधिक खतरा हो सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि ऐसे बच्चों के अभिभावक विशेष सावधानी बरतें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रोग प्रतिरोधक तंत्र की तकलीफ से पीड़ित बच्चे  
  • कोरोना से बचने या उससे उबरने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति रोग प्रतिरोधक तंत्र की तकलीफ से पीड़ित है, तो उसे कोरोना का अधिक खतरा हो सकता है। बच्चों में भी कुछ ऐसा ही है। इसलिए अगर आपके बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर है, तो आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मोटापे से पीड़ित बच्चे 
  • मोटापा एक गंभीर समस्या है, जो बच्चों को भी प्रभावित करती है। ऐसे बच्चों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के होने का जोखिम रहता है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, मोटापे से पीड़ित बच्चों को कोरोना से गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा भी अधिक होता है। इसलिए ऐसे बच्चों के अभिभावकों को बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। 
स्रोत और संदर्भ:   
Home care guidelines for children and Advisory for AYUSH Practitioners about prophylactic care in Children during the COVID-19 Pandemic 
https://main.ayush.gov.in/event/home-care-guidelines-children-and-advisory-ayush-practitioners-about-prophylactic-care 

अस्वीकरण नोट: यह लेख आयुष मंत्रालय द्वारा बच्चों के लिए जारी की गई गाइडलाइन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें