कोरोना महामारी से जारी जंग में सबसे प्राथमिक चुनौती है, इसकी जांच। अबतक कई तरह की किट आ चुकी है, जिसकी मदद से जांच रिपोर्ट आने में मिनटों से लेकर घंटों और एक से दो दिन भी लग जाते हैं। कम समय में कोरोना की जांच के लिए कई तरह की किट का आविष्कार हुआ है। इसी कड़ी में अमेरिकी कंपनी एबॉट ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए एक ऐसी कोविड किट तैयार की है, जिसकी मदद से महज 15 मिनट में जांच की जा सकेगी। कंपनी ने इस किट का नाम बाइनेक्स-नाउ रखा है। इस किट की कीमत महत 400 रुपये रखी गई है। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इस किट को मंजूरी दे दी है।