फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: लक्षणों के आधार पर समझें फ्लू और कोरोना वायरस में अंतर, डरें नहीं सावधान रहें

Tue, 24 Nov 2020 05:00 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फ्लू और कोरोना वायरस में अंतर - फोटो : Amar Ujala
भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। अब चूंकि मौसम बदल रहा है और बदलते मौसम में लोग कोल्ड, फ्लू और सीजनल एलर्जी से भी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में इन सामान्य परेशानियों और कोरोना वायरस के बीच का अंतर समझना बहुत ही जरूरी है, ताकि आपको भी कोई परेशानी न हो और आपकी वजह से किसी और को भी। आइए जानते हैं उन लक्षणों के बारे में, जिनके आधार पर आप फ्लू, एलर्जी और कोरोना वायरस में अंतर कर सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सामान्य सर्दी के लक्षण 
  • बहती नाक 
  • छींक आना 
  • गले में दर्द होना 
  • इसके अन्य लक्षणों में सामान्य बुखार, शरीर या मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और थकान शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वायरल फ्लू के लक्षण 
  • बुखार, सूखी खांसी 
  • मांसपेशियों में दर्द 
  • थकान, सिरदर्द 
  • गले में दर्द 
  • नाक से पानी बहना 
  • अन्य लक्षणों में दस्त और उल्टी भी शामिल है 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • वायरल फ्लू की शुरुआत अचानक हो सकती है। मौसम में बदलाव इसके प्रमुख कारणों में से एक है। इसलिए सतर्क रहें, क्योंकि जरा-सी भी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है।  
  • वायरल फ्लू में एक से चार दिन तक संक्रमण के लक्षण दिखते हैं। 
  • इसका सामान्य उपचार उपलब्ध है। 
  • अधिकतम एक से दो हफ्ते में आप ठीक हो जाते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सीजनल एलर्जी के लक्षण 
  • मौसम बदलने के साथ ही कई लोगों को एलर्जी हो जाती है। इसमें आंख, नाक, कान में खुजली होती रहती है, गले में खराश हो जाती है और साइनस की समस्या भी बढ़ जाती है।
  • इसके अन्य लक्षणों में थकान होना, खांसी, छींक आना, नाक बहना या नाक का बंद होना, आंखों से पानी आना और सिरदर्द शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना वायरस के लक्षण 
  • इसके सामान्य लक्षणों में बुखार आना, सर्दी लगना, सूखी खांसी होना और गले में खराश शामिल हैं। 
  • कभी-कभी बहुत अधिक थकान लगना भी इसका लक्षण हो सकता है।  
  • कभी-कभी सिर दर्द या तेज बदन दर्द भी इसका लक्षण हो सकता है। 
  • सांस लेने में समस्या होना और सांस सामान्य से छोटी होना इसके गंभीर लक्षण हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें