फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन में दावा: महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं कोरोना के लक्षण, वैक्सीन लगवा चुके लोग भी रहें सावधान

Tue, 03 Aug 2021 11:55 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना वायरस के लक्षण - फोटो : iStock/Amar Ujala
कोरोना महामारी को दुनिया में फैले डेढ़ साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन यह वायरस खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वर्ल्डोमीटर्स पर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में अब तक करीब 20 करोड़ लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि यह 42 लाख से अधिक लोगों की जान ले चुका है। चूंकि इस महामारी के खिलाफ टीकाकरण का काम तो तेजी से चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसके अलावा नई-नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। अब एक नए अध्ययन में यह दावा किया जा रहा है कि महिलाओं और पुरुषों में कोरोना के लक्षण अलग-अलग होते हैं। लंदन के मशहूर किंग्स कॉलेज के शोधकर्ताओं ने ZOE कोविड लक्षण स्टडी ऐप से डेटा का विश्लेषण किया और इस निष्कर्ष पर पहुंचे। इस अध्ययन को लैंसेट पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। आइए जानते हैं कोरोना के इन लक्षणों के बारे में विस्तार से... 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
महिलाओं में कोरोना के पांच सबसे आम लक्षण 
  • सूंघने की क्षमता चले जाना 
  • सीने में दर्द होना 
  • लगातार खांसी
  • पेट में दर्द 
  • बुखार 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पुरुषों में कोरोना के पांच सबसे आम लक्षण 
  • थकान 
  • सांस लेने में दिक्कत 
  • ठंड लगना 
  • बुखार 
  • सूंघने की क्षमता चले जाना 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बुजुर्गों में दिखा ये लक्षण 
  • अध्ययन के मुताबिक, 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में डायरिया का लक्षण अधिक पाया गया। चूंकि विशेषज्ञ आमतौर पर सूंघने की क्षमता चले जाने को कोरोना का सबसे आम लक्षण मानते हैं, लेकिन अध्ययन में कहा गया है कि बुजुर्गों में यह लक्षण देखने को नहीं मिला। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अलग-अलग लोगों के समूहों में लक्षण भी अलग-अलग 
  • शोधकर्ताओं ने ZOE कोविड लक्षण स्टडी ऐप से 38 हजार कोरोना संक्रमितों के डेटा का अध्ययन किया और पाया कि उम्र, लिंग, वजन, बीएमआई जैसे समूहों में लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं। अध्ययन के सह-लेखक डॉ. मोडैट का कहना है कि हम अलग-अलग समूहों के आधार पर एक गाइडलाइन तैयार कर सकते हैं कि किस उम्र, लिंग, वजन और बीएमआई वाले लोगों में कौन से लक्षण दिखने पर कोरोना की जांच करानी चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों में कोरोना के लक्षण 
  • अध्ययन के मुताबिक, जो लोग वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं, उनमें सिर दर्द, गले में खराश, छींक आना, नाक बहना और सूंघने की क्षमता चले जाना कोरोना संक्रमण के सबसे आम लक्षण हैं। इसके अलावा अगर उन्हें लगातार खांसी आ रही है, बुखार है तो कोरोना की जांच जरूर करवानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वैक्सीन की एक डोज ले चुके लोगों में कोरोना के लक्षण 
  • अध्ययन के मुताबिक, जिन्हें वैक्सीन की एक डोज लगी है, उनमें संक्रमित होने के बाद सिर दर्द, नाक बहना, गले में खराश, छींक आना और लगातार खांसी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है और ऐसे लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवानी चाहिए। 
स्रोत और संदर्भ:  
1. Early detection of COVID-19 in the UK using self-reported symptoms: a large-scale, prospective, epidemiological surveillance study 
https://www.thelancet.com/journals/landig/article/PIIS2589-7500(21)00131-X/fulltext 
2. Detect COVID-19 sooner by introducing more symptoms 
https://covid.joinzoe.com/post/detect-covid-19-sooner-by-introducing-more-symptoms 
3. What are the new top 5 COVID symptoms? 
https://covid.joinzoe.com/post/new-top-5-covid-symptoms 

अस्वीकरण नोट: यह लेख लैंसेट पत्रिका और ZOE कोविड लक्षण स्टडी ऐप पर प्रकाशित अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें