शुगर के स्तर को करें नियंत्रित (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
ब्लड शुगर का सामान्य स्तर कितना होता है?
यूएस सीडीसी (रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र) के अनुसार सभी लोगों को ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने का प्रयास करते रहना चाहिए। सामान्यतौर पर सीडीसी ने शुगर के लिए निम्नस्तर को समान्य निर्धारित किया है।
- भोजन से पहले: 80 से 130 मिलीग्राम/ डीएल।
- भोजन के दो घंटे बाद: 180 मिलीग्राम/डीएल से कम।
सीडीसी के मुताबिक आपकी उम्र, किसी भी अतिरिक्त स्वास्थ्य समस्या और अन्य कारकों के आधार पर रक्त शर्करा का लक्ष्य भिन्न हो सकता हैं। इस बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लेना सबसे बेहतर माना जा सकता है।