Coronavirus in India
- फोटो : PTI
संक्रमण से बचने और इससे लड़ने के लिए
कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए सरकार और आम लोगों को क्या कदम उठाने चाहिए? इस सवाल पर डॉ. रामानन कहते हैं, "हमारे पास हालात पर काबू पाने के लिए तीन हफ़्ते वक्त है। सब कुछ इसी दौरान करना है। आप कल्पना कीजिए कि हम उस जगह पर हैं जहां से सुनामी को आते हुए देख रहे हैं। अगर वक्त रहते सतर्क नहीं हुए तो सुनामी की चपेट में ख़त्म हो जाएंगे।"
उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। किसी तरह की अफरातफरी न मचाएं लेकिन वो सारी सावधानियां बरतें जो इस महामारी से निपटने के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा-
"हमें यह ध्यान रखना होगा कि ऐसी चीजें एक ही बार सामने आती हैं और तबाह करके चली जाती हैं। सरकारों को भी इसकी आहट और इससे बचाव के उपायों का अंदाजा नहीं होता। इसलिए ये वो वक्त है जब हमें संक्रमण से बचने और इससे लड़ने के लिए कमर कस लेनी चाहिए।"