File Photo
मालूम हो कि अमेरिका में भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। 26 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 340 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब 180 लोग इस वायरस के संक्रमण से उबर पाए हैं। दिक्कत यह है कि कोरोना के लक्षण सामने आने के बाद लोगों की जांच रिपोर्ट आने में लंबा समय लग जाता है। संक्रमित लोगों की रिपोर्ट कम से कम समय में आ सके, इसके लिए रैपिड टेस्ट को मंजूरी इस दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है।