Coronavirus Test
- फोटो : Social Media
फिजियोलॉजिकल रिव्यू जर्नल में प्रकाशित शोध में कोरोना संक्रमण के तीन फेज बताए गए हैं। शोध के मुताबिक, कोविड-19 के हर फेज में कोरोना और शरीर की अंदरूनी क्रियाओं का संबंध बदलता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जरूरी नहीं कि हर बार ड्रॉप्लेट्स से ही कोरोना फैले। कुछ मामलों में संक्रमित व्यक्ति से बात करने के दौरान भी कोरोना संक्रमण फैल सकता है।