फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी मिल्क के सेवन से इम्यूनिटी होगी मजबूत और बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Wed, 17 Jun 2020 12:03 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। डॅाक्टर भी कोरोना से बचने के लिए तुलसी से बनी चीजों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। आज हम आपको तुलसी मिल्क के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके सेवन से भी अनेको फायदे होते हैं। इस समय इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए बहुत से लोग तुलसी से बने काढ़े का सेवन करने की सलाह भी दे रहे हैं।

तुलसी के काढ़े का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है, परंतु बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें काढ़े का सेवन करना पसंद नहीं होता है। ऐसे लोगों को स्वस्थ रहने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए तुलसी मिल्क का सेवन करना चाहिए। आइए आज जानते हैं तुलसी मिल्क बनाने की विधि और इसके फायदे....


 
विज्ञापन

2 of 9
तुलसी - फोटो : Social media
तुलसी मिल्क बनाने की विधि
  • सबसे पहले डेढ़ गिलास दूध को उबाल लें।
  • जब दूध उबल जाए तो इसमें 8 से 10 तुलसी की पत्तियां डाल दें।
  • अब दूध को थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।
  • जब दूध गुनगुना हो जाए तो इसका सेवन कर लें।
अगली स्लाइ़ड्स में जानिए तुलसी मिल्क के फायदे...

 
विज्ञापन

3 of 9
तुलसी मिल्क का सेवन करने से माइग्रेन की समस्या से आराम मिलता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
माइग्नेन की समस्या से राहत
  • तुलसी मिल्क का सेवन करने से माइग्रेन की समस्या से आराम मिलता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी ये समस्या जड़ से खत्म हो जाए तो रोज एक गिलास तुलसी मिल्क का सेवन करें। एक शोध के अनुसार तुलसी मिल्क का नियमित सेवन करने से कई बीमारियों से राहत मिलती है।

 

4 of 9
तुलसी मिल्क का नियमित सेवन करने से मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मानसिक समस्याओं में फायदेमंद
  • तुलसी मिल्क का नियमित सेवन करने से मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तुलसी के पत्तों में हीलिंग गुण भी पाए जाते हैं जो डिप्रेशन जैसी समस्याओं से उबरने में मदद करते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 9
तुलसी मिल्क का सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यून सिस्टम को मजबूत करे
  • तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। प्रतिदिन तुलसी मिल्क का सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि इम्यून सिस्टम को मजबूत किया जाए।

 
विज्ञापन

6 of 9
तुलसी मिल्क का सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
हार्ट के लिए फायदेमंद
  • तुलसी मिल्क का सेवन हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। रोज खाली पेट तुलसी मिल्क का सेवन करने से हार्ट संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता है। जो लोग हार्ट से संबंधित समस्याओं से जूझ रहें हैं उन्हें रोज खाली पेट एक गिलास तुलसी मिल्क का सेवन करना चाहिए।

 
विज्ञापन

7 of 9
सर्दी- जुकाम में तुलसी मिल्क का सेवन करना फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर
खांसी-जुकाम में फायदेमंद
  • तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल एवं एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। सर्दी- जुकाम में तुलसी मिल्क का सेवन करना फायदेमंद होता है। तुलसी मिल्क का सेवन करने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है।

 

8 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सांस संबंधित परेशानियों में फायदेमंद
  • तुलसी मिल्क का सेवन करने से सांस संबंधित बीमारियों से राहत मिलती है। अगर आपको सांस संबंधित समस्या है तो रोज एक गिलास तुलसी मिल्क का सेवन करें। 

 
विज्ञापन

9 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बदलते मौसम में फायदेमंद
  • बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में उस समय सुरक्षित रहने का सबसे बढ़िया उपाय है एक गिलास तलसी मिल्क का सेवन। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें