फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: क्या ऊदबिलाव भी फैलाते हैं कोरोना वायरस? इस देश में मारे जाएंगे एक लाख जानवर

Fri, 17 Jul 2020 02:05 PM IST
सोनू शर्मा बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस संक्रमण से एक ओर जहां हर रोज इंसानों की मौत हो रही हैं, वहीं इसके असर से जानवर भी अछूते नहीं हैं। स्पेन ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए एक लाख ऊदबिलाव (मिंक) को मारने का आदेश दिया गया है। उत्तर-पूर्वी स्पेन के एक फार्म में कई ऊदबिलाव कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद यह फैसला किया गया है। 

अरागॉन प्रांत के इस फार्म में मई महीने में एक फार्म कर्मचारी की पत्नी का टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद जब इस महिला के पति और अन्य छह फार्म कर्मचारियों का टेस्ट किया गया तो वे सब भी पॉजिटिव पाए गए। ऊदबिलाव का फर्र कई तरह की चीजें और गर्म कपड़े बनाने के काम में इस्तेमाल होते हैं और यह काफी कीमती भी होता है।   
विज्ञापन

2 of 6
ऊदबिलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
इन कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद से फार्म के ऊदबिलावों को अलग रखा गया था और इन पर नजर भी रखी जा रही थी। लेकिन 13 जुलाई को एक बार फिर इन ऊदबिलावों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें फार्म के करीब 87 फीसदी मिंक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

स्वास्थ्य अधिकारियों ने फार्म में मौजूद सभी 92,700 ऊदबिलावों को मारने का आदेश दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फार्म के मालिक को फार्म को चलाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह फार्म मैड्रिड शहर के पूर्व में करीब दो सौ किलोमीटर दूर एक गांव में स्थित है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैटेलोनिया और मैड्रिड के साथ-साथ अरागॉन प्रांत भी स्पेन में कोरोना का हॉटस्पॉट है, जहां संक्रमण के ढाई लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और महामारी के शुरू होने से लेकर अभी तक यहां करीब 28 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

प्रांत के कृषि मंत्री जाओक्वीन ओलोना ने गुरुवार को कहा कि यह फैसला इंसानों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए लिया गया है। हालांकि उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जानवरों से इंसानों को संक्रमण का खतरा है या नहीं या फिर यह इंसानों से जानवरों में होता है या नहीं। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि संक्रमित कर्मचारी की लापरवाही के कारण ही ऊदबिलाव संक्रमित हुए होंगे। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जानवरों से इंसानों के कोरोना संक्रमित होने के बारे में जो अब तक हम जानते हैं। कई अध्ययनों से यह पता चला है कि कोरोना वायरस बिल्लियों और कुत्तों सहित कुछ अन्य जानवरों के बीच संक्रामक है। शोधकर्ता इस संबंध में अभी इस तरह के संक्रमण की संभावनाओं को तलाशने के लिए शोध कर रहे हैं। स्पेन के अलावा डेनमार्क और नीदरलैंड में भी कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां मिंक फार्म के कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। मिंक या ऊदबिलाव मांस और फर्र के लिए मुख्य रूप से इस्तेमाल होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ऊदबिलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
महामारी के बाद से नीदरलैंड में अब तक के कुछ महीनों में दसियों हजार ऊदबिलावों को मारा जा चुका है। फार्म के इन ऊदबिलावों को संक्रमण ना फैले इस डर से मार डाला गया। यह फैसला मई में दो संदिग्ध मामलों के आने के बाद डच सरकार की ओर से लिया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि हो सकता है कि संक्रमण के ये मामले जानवरों से इंसानों के संक्रमित होने के पहले मामले हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जून में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन की एपिडिमियोलॉजिस्ट मारिया वान केरखोव का कहना था, 'ऊदबिलावों में संक्रमण लोगों से पहुंचा। ये ऊदबिलाव इंसानों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए और बाद में इन ऊदबिलावों से कुछ लोग संक्रमित हुए।' उन्होंने आगे कहा था कि इस दिशा में और जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि दरअसल इसके मायने क्या हैं और ऊदबिलाव इसमें किस लेवल तक शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें